रायपुर के होटल मिली 2 विदेशी युवतियों पर FIR:
रायपुर के होटल मिली 2 विदेशी युवतियों पर FIR:होटल एरिना बुटिक से पकड़ा था, जेल के डिटेंशन सेंटर में रखा; अब डिपोर्ट करेंगे उज्बेकिस्तान
रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उज्बेकिस्तान युवतियों के खिलाफ पुलिस ने 3 महीने की जांच के बाद FIR दर्ज की है। पुलिस ने 'होटल एरिना बुटिक' से इन युवतियों को हिरासत में लिया था।
युवतियों पर संदिग्ध गतिविधयों में शामिल होने का आरोप लगा था। पुलिस की जांच के दौरान युवतियां पासपोर्ट, वीजा संबंधित दस्तावेज नहीं दे पाई, तो उन्हें हिरासत में लेकर रायपुर सेंट्रल जेल परिसर में बने डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।
पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने तीन महीने तक अपने से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी, इसलिए 13 मार्च को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
9 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 'होटल एरिना बुटिक' में दो विदेशी युवतिां ठहरी हुई हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना पर तेलीबांधा पुलिस की टीम ने दबिश दी और दोनों को हिरासत में लिया था।