रायपुर के ब्यूटी-पार्लर में स्पा की चाहत में चली गोली:
रायपुर के ब्यूटी-पार्लर में स्पा की चाहत में चली गोली:आरोपियों ने देर रात दुकान खोलने की जिद की, हवाई फायरिंग कर भागे, अब
गिरफ्तार
रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरा तालाब इलाके में एक ब्यूटी पार्लर एंड स्पा में हवाई फायरिंग हुई है। घटना 25 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। दो युवक दुकान बंद होने के बाद स्पा करवाने की जिद करने लगे। जब स्पा सेंटर की मालकिन ने मना किया तो उन्होंने विवाद कर हवाई फायरिंग कर दी।
जानकारी के अनुसार, महिला संचालिका ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी थी और स्टाफ घर जा चुका था। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और स्पा कराने की मांग करने लगे। मना करने पर दोनों ने शराब के नशे में बहस शुरू कर दी। आरोप है कि इनमें से एक युवक ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।