राजधानी

चरणदास महंत बोले-सरकार को सड़क से सदन तक घेरेंगे

चरणदास महंत बोले-सरकार को सड़क से सदन तक घेरेंगे:धर्मांतरण-कानून, धान खरीदी, वोट कटने का मुद्दा उठाएंगे, बस्तर में

विकास कौन करेगा सरकार या बड़े-उद्योगपति

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट से पहले कांग्रेस भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि, जनहित के मुद्दों पर सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरने रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि, साय सरकार का तीसरा बजट दुर्गति का होगा।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि, कोर्ट में मामला होने के बाद सरकार धर्मांतरण को लेकर कानून ला रही है। उसका हम विरोध करेंगे। डॉ महंत ने कवासी लखमा को सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को धन्यवाद दिया।

कांग्रेस को इस बात की चिंता है कि, सरकार एक तरफ नक्सलियों को सफाया कर रही है, लेकिन वहां का विकास कौन करेगा। सरकार या बड़े उद्योगपति। इसमें कैसे आंदोलन करना, इसको लेकर राजनीति बना रहे हैं।

धान खरीदी की व्यवस्था में इस बार जितनी गड़बड़ी और लापरवाही देखने को मिली, वो पहले कभी नहीं दिखी। इस मामले को सदन में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि, SIR में वोट कटने के मामले को भी उठाएंगे। टारगेट कर वोट कटे गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image