रायपुर में एक रात में 182 वारंटी पकड़ाए
रायपुर में एक रात में 182 वारंटी पकड़ाए:महिला आरोपी भी चढ़े हत्थे, नॉर्थ जोन के अफसरों ने
दबिश देकर पकड़ा
राजधानी रायपुर में फरार और लंबे समय से न्यायालय के वारंट पर चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नॉर्थ जोन में एक ही रात चले विशेष अभियान के दौरान 182 वारंटियों को पकड़ा गया। जिनमें 7 साल से फरार एक आरोपी भी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में महिला वारंटी भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के तहत खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी और खम्हारडीह थाना इलाके में स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों के खिलाफ सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक एक साथ दबिश दी गई।
इन मामलों के आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार वारंटी शामिल हैं। कई आरोपी वर्षों से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचते फिर रहे थे।