राजधानी

श्याम अग्रवाल खरोरा प्रेस क्लब अध्यक्ष चुने गए

श्याम अग्रवाल खरोरा प्रेस क्लब अध्यक्ष चुने गए:सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी, वकार आलम को मिली उपाध्यक्ष

की जिम्मेदारी

खरोरा प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में संगठन के संरक्षक और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। संरक्षक बृज अग्रवाल, नीलेश गोयल, भरत कुंभकार, जोगिंदर सिंह सलूजा, सचिन अग्रवाल, संदीप सोनी और गजेंद्र रथ वर्मा की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में श्याम अग्रवाल को सर्वसम्मति से खरोरा प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया। वह पिछले तीन सालों से इस पद पर कार्यरत थे और उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वकार आलम को उपाध्यक्ष, लोमस देवांगन को सचिव और संदीप सिंह छाबड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रेस क्लब खरोरा की सदस्यता का भी विस्तार किया गया। श्रवण भोई और लोमस देवांगन को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। क्लब के वर्तमान सदस्यों में देवेंद्र पंसारी, योगेश यादव, केशव पाल, अजय कुमार वर्मा, चेतन साहू, अभिलाष अग्रवाल, संजय सेन, रमेश शर्मा, रोहित वर्मा, दिलराज छाबड़ा और अजय देवांगन शामिल हैं।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए नेतृत्व में प्रेस क्लब खरोरा पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image