रायपुर में 23 जनवरी से लागू होगा पुलिस कमिश्नर-सिस्टम
छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रायपुर के आधे जिले में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने का फैसला किया गया है। यह व्यवस्था 23 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। रायपुर के 21 थाने कमिश्नर और 12 थाने SP संभालेंगे। गृह विभाग ने इसे लेकर बुधवार शाम नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने के लिए शहर की पुलिस फोर्स को 2 हिस्सों में बांटा जाएगा। यह सिस्टम मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में इस्तेमाल किए जा रहे मॉडल पर आधारित है, जहां शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिसिंग अलग-अलग मैनेज की जाती है।