बिहान छत्तीसगढ़ दैनिक समाचार पत्र द्वारा वर्ष 2026 का कैलेंडर का हुआ विमोचन
जांजगीर-चांपा
बिहान छत्तीसगढ़ दैनिक समाचार पत्र जो प्रतिदिन समाचारों का बेहतर प्रशासन करते आया है
और इसी श्रृंखला में इस वर्ष 2026 का एक बेहतर आकर्षक कैलेंडर का प्रकाशन किया गया है। आज चांपा में एक भव्य कार्यक्रम के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरण दास महंत जी के साथ कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी पामगढ़ विधायक सुश्री शेषराज हरबंस जांजगीर विधायक श्री व्यास कश्यप जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू अकलतरा विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य विधायक गण एवं कार्यकर्ताओं के साथ बिहान छत्तीसगढ़ दैनिक समाचार पत्र का वर्ष 2026 का कैलेंडर का विमोचन किया गया । इस अवसर बिहान छत्तीसगढ़ दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक डॉ. जतिन्दरपाल सिंह द्वारा माननीय डॉ. चरण दास महंत जी को बिहान छत्तीसगढ़ का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया
इस कार्यक्रम में बिहान छत्तीसगढ़ के चांपा संवाददाता श्री रमेश कुमार सोनी भी उपस्थित थे।