राजधानी

बिलासपुर में लॉ स्टूडेंट ने खुद को लगाई आग...हालत गंभीर

बिलासपुर 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित लॉ सेकेंड ईयर में पढ़ता है। मामला लव अफेयर का बताया जा रहा है।

घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आयुष यादव (21) गुरुवार सुबह अचानक कमरे से बाहर निकला। इसके बाद वह बोतल में पेट्रोल लेकर आया और खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाई।

इस बीच घटना की जानकारी उसके दोस्तों को हुई। उन्होंने पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपोलो अस्पताल भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस पीड़ित पूछताछ में करने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, आयुष यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में बिलासपुर में प्राइवेट हॉस्टल में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा है। जबकि पिता प्रमोद यादव बीएसएफ में हैं और त्रिपुरा में सेवाएं दे रहे हैं।

टीआई भावेश शेंडे ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह की है। आयुष बड़ी कोनी के रामायण नगर में प्राइवेट हॉस्टल में रहता है। उसका रूम पार्टनर बाहर गया था। इस दौरान उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे गई है। देर शाम तक परिजनों के बिलासपुर पहुंचे की संभावना है। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। यह पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image