देवेंद्र नगर में चोरी की सनसनीखेज वारदात
रायपुर। राजधानी में उठाईगिरों ने कार का शीशा तोड़ कर अज्ञात 10 लाख की नगदी चोरी कर ली। यह घटना कल शाम देवेन्द्र नगर चौक के पास अपोलो डायनास्टिक सेंटर के पास हुई।
इस मामले की रिपोर्ट स्वर्ण भूमि निवासी प्रवेश अग्रवाल ने देर रात थाने में दर्ज कराई है। उसके मुताबिक अज्ञात युवकों ने कार का शीशा तोड़ कर भीतर सीट पर रखा 10 लाख रुपयों से भरा बैग, लैपटॉप हार्ड डिस्क कुल कीमत 11 लाख 30 हजार ले भागे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पास ही आफिसर्स कालोनी होने से पूरा इलाका सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है। ऐसे में इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।