राजधानी

रायपुर मैग्नेटो-मॉल में तोड़फोड़ के आरोपियों की उतारी आरती

रायपुर मैग्नेटो-मॉल में तोड़फोड़ के आरोपियों की उतारी आरती जेल से छूटने पर बजरंग दल ने ढोल-नगाड़े बजवाए,कंधे पर उठाया; धर्म पूछकर किया था उपद्रव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के आरोपियों को जमानत मिल गई है। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी की रात बजरंग दल के 6 कार्यकर्ता सेंट्रल जेल से बाहर निकले। संगठन के लोगों और परिजनों ने उनकी आरती उतारी। ढोल नगाड़ों और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 24 दिसंबर को धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मॉल में तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग समेत 7 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में 27 दिसंबर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था।

Leave Your Comment

Click to reload image