राजधानी

आत्मा योजना के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण हुआ संम्पन्न

गोविन्द राम ब्यूरो चीफ


पलारी :-कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम घिरघोल विकासखंड पलारी में  ग्राम के सरपंच श्री विष्णु दास वैष्णव ,  राहुल चंद्राकर युवा नेता भाजपा, सुकालू राम यदु वरिष्ठ नेता एवं ग्रामीण किसानों के उपस्थिति में संपन्न हुआ ।उक्त प्रशिक्षण में कृषकों को मुख्य रूप से रबी फसलों को  जानकारी दलहन एवं तिलहन फसलों के वैज्ञानिक विधि से खेती करने के विस्तृत जानकारी , लघु धान्य फसल की उपयोगिता, खेतों में पड़े पैरा पराली को नहीं जलाने व उनके उचित प्रबंधन करने के लिए वेस्ट बायो डीकंपोजर को बनाने के विधि के बारे में बताया गया

, कृषकों को जैविक खेती को अपनाने के साथ साथ  जैविक कीटनाशक , ब्रह्मास्त्र, निर्मास्त्र, बीजमृत, जीवामृत, को बनाने की क्रियाविधि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया गया , कृषकों को फसल बीमा करवाने के लाभ , बीज उत्पादन कार्यक्रम से जुड़ने के बारे में प्रशिक्षित किया गया , कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक  श्री पारस नाथ ध्रुव   सेवा निवृत्त कृषि विकास अधिकारी, विकास खण्ड पलारी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री गजानंद तारम , कृषि विकास अधिकारी श्री सुचिन 


वर्मा, क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजू कुमार टाण्डे, आत्मा योजना के विकास खण्ड तकनिकी प्रबंधक श्रीमति पुष्पांजलि बंजारे , सहायक तकनिकी प्रबंधक श्री योगेश कुमार , श्री अश्वनी साहू  ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी उपस्थित हुए , किसान मित्र जगमोहन वर्मा ,भुवन कुमार यादव उपस्थित हुए ,

Leave Your Comment

Click to reload image