रायपुर में पुलिस जीप में शराबखोरी
रायपुर में पुलिस जीप में शराबखोरी का
रायपुर में एक पुलिस जीप में शराबखोरी का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक ड्राइवर समेत दो तीन युवक शराब के नशे में चूर होकर सो रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने जब ड्राइवर को नींद से जगाया तो उसे कुछ होश नहीं था। इस पूरी घटना का स्थानीय कांग्रेस नेता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले कांग्रेस नेता नवाज खान ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। जब उसने नशेड़ी ड्राइवर से पूछा तो ड्राइवर ने कहा कि शराब पी ली थी जिससे नशा चढ़ गया। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी के भीतर सो रहे अन्य लड़कों को उठाने लगा।
नवाज ने सोशल मीडिया पर लिखा की घटना रात 2 बजे की है। आरोपी ड्राइवर और उसके दोस्तों ने 2-4 लोगों को टक्कर मारने से बाल बाल बचे। वे कहां पर खड़े हैं उन्हें होश नहीं था।