राजधानी

रायपुर के रजवाड़ा रिसॉर्ट में गिरी फॉल सीलिंग,

रायपुर के रजवाड़ा रिसॉर्ट में गिरी फॉल सीलिंग

रायपुर के रजवाड़ा रिसॉर्ट में गिरी फॉल सीलिंग, 4 घायल:डिनर करने पहुंचे ग्राहकों के सिर पर लगी चोट, थाने में मामला दर्ज नहीं......राजधानी रायपुर के रजवाड़ा रिसॉर्ट में शुक्रवार को एक हादसा हुआ रिसॉर्ट के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोगों पर अचानक भरी भरकम फाल सीलिंग गिर गई जिसमें 4 लोग घायल हुए हैं। हादसे के वक्त वहां करीब 25 लोग मौजूद थे इन में कई लोग घायल हुए है जिनका इलाज जारी है। रजवाड़ा रिसॉर्ट में निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण हादसा हुआ घटना माना थाना क्षेत्र का है  हालांकि अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार जिस हाल मे रेस्टोरेंट चल रहा था वह निर्माणधीन था प्रशासनिक टीम ने घटना के कारण का पता लगाने के लिए रिसॉर्ट के निर्माण दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है

Leave Your Comment

Click to reload image