राजधानी

IND Vs SA वनडे...3,000 के टिकट की 7,500 में डील:दलालों ने अस्पताल को बनाया ठिकाना,

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ODI मैच 3 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले टिकट की ब्लैक मार्केटिंग जोरों पर है। सोशल मीडिया से लेकर प्राइवेट अस्पतालों तक टिकट खुलेआम दोगुने दाम पर बेचे जा रहे हैं।

टिकट दलाल 3,000 के टिकट दोगुने से भी ज्यादा दाम यानी 7,500 में बेच रहे हैं। इन एजेंटों ने प्राइवेट अस्पतालों को अपना अड्डा बना लिया है। वे क्रिकेट फैंस को अलग-अलग जगहों पर बुलाते हैं। पहले QR कोड भेजकर एडवांस पेमेंट मांगते हैं। इसके बाद टिकट की डिलीवरी देते हैं।

दरअसल, BCCI ने इंडिया-साउथ अफ्रीका ODI मैच के टिकट बेचने की जिम्मेदारी Genie.in कंपनी को दी थी। सेल के पहले दिन से ही टिकटों के लिए भीड़ लग गई। क्रिकेट लवर्स टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन साइट पर इंतजार करते रहे, लेकिन टिकट माफिया ने पहले ही बल्क में बुक कर लिया था।

टिकट की ऑनलाइन बिक्री 2 चरणों में की गई थी। पहले फेज में 22 नवंबर को 44 हजार में से 18 हजार टिकट जारी किए गए, जो सिर्फ 15-20 मिनट में बिक गए। वहीं भारी डिमांड के कारण बुकिंग तत्काल रोक दी गई।

वहीं दूसरे फेज में 28 नवंबर को करीब 17 हजार टिकट बिक्री के लिए खोले गए, जो कुछ मिनटों में ही खत्म हो गए। इसके बाद क्रिकेट फैंस ऑफलाइन काउंटर पर उमड़े, लेकिन दलालों ने यहां भी कब्जा जमा लिया।

इस दौरान क्रिकेट लवर्स को टिकट मिला ही नहीं। टिकट पूरी तरह बिक जाने के बाद टिकट माफिया ने ब्लैक मार्केटिंग शुरू की। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, टिकट दिखाकर उनकी ब्लैक मार्केटिंग खुलेआम चल रही है। 3000 रुपए के टिकट 7500 रुपए में बेचे जा रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image