जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे उत्साह का माहौल
इमरान खोखर बिहान छत्तीसगढ़
मुंगेली - लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ के सभी जिलो के कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची जारी कर दी गई। जारी सूची मे पुनः घनश्याम वर्मा को स्थान मिलने के साथ ही उनके समर्थको मे खुशियाँ छा गई ।
गौरतलब हो कि श्री वर्मा द्वारा अपने लगभग आठ महा के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा स्थानीय मुद्दों सहित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का सफलतम कार्यक्रम करया गया था,, जिसको देखते हूँ ए आई सी सी एवं पी सी सी द्वारा बतौर जिलाध्यक्ष उन्हें दूसरी बार मौका दिया गया है। उनके नाम की घोषणा के बाद जिला कांग्रेस सहित लोरमी डिंडोरी पथरिया मुंगेली शहर मुंगेली ग्रामीण जरहगाव के कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त है।
जिलाध्यक्ष बनने के नगर आगमन को लेकर तैयारियां शुरू - जिलाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यालय पहुँचे श्री वर्मा का कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया,, इस दौरान बड़ी सख्या मे जिला शहर ब्लॉक कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान श्री वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओ के सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरी यह नियुक्ति आप सभी के सहयोग एवं आपके आशीर्वाद से हुई है मै सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ.