राजधानी

धान खरीदी महाभियान आज से प्रारम्भ जिले के 129 सहकारी समितियों के माध्यम से 166 उपार्जन केन्द्रों में 1लाख 65 हजार पंजीकृत कृषकों से होगी धान की खरीदी

इस वर्ष जिले में धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 9 लाख 15 हजार मीट्रिक टन
गोविन्द राम ब्यूरो चीफ 


बलौदाबाजार,14 नवम्बर 2025/शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन मे जिले के 129 सहकारी सेवा समितियों के माध्यम से 166 उपार्जन केंद्रों में एक लाख 65 हजार पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु जिले का अनुमानित लक्ष्य 9लाख 15 हजार मीट्रिक टन रखा गया है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु  समर्थन मूल्य धान पतला दर,2389 रूपये प्रति क्विंटल एवं धान मोटा एवं सरना दर 2369 रूपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिग खरीदी सहित निर्धारित कि गयी है। समितियों द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक (शासकीय अवकाश के दिवसों को छोडकर) धान खरीदी की जायेगी तथा प्रत्येक शनिवार को क्रय किये गये धान की मात्रा, बारदानों का उपयोग तथा समिति को धान उपार्जन हेतु प्राप्त राशि के व्यय की पुष्टि धान खरीदी सॉफटवेयर में करना अनिवार्य है।  समितियों/उपर्जान केन्द्रो मे इलेक्ट्रानिक कांटा से धान खरीदी का कार्य किया जाएगा।

उड़नदस्ता गठन एवं चेक पोस्ट-अवैध रुप से धान बेचने वाले कोचिया एवं व्यपारियों को रोकने के लिये जिले में उड़नदस्ता गठन दल का आवश्यकता अनुसार गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल में कृषि, राजस्व, खाद्य, सहकारिता, मंडी के अधिकारियों-कर्मचारियों का ड्यूटी लगाई गई है। उड़न दस्ता दल द्वारा जिले में धान बेचने वाले कोचिया एवं व्यपारियों की सूची के आधार पर विशेष निगरानी रखी जाएगी जहां भी अवैध रूप से थान संग्रहण एवं खरीदी की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच किया जाएगा । जांच में अवैध रूप से खरीदी-बिकी करना पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया जाएगा। जिले में 12 चेक पोस्ट स्थापित किया गया है।चेक पोस्ट में ड्यूटी मंडी, राजस्व विभाग, मंडी, वन विभाग, नगर सेना की ड्यूटी आवश्यकता अनुसार पाली पाली में लगाई गई है।चेकपोस्ट में बाहरी राज्यो से प्रवेश करने वाले वाहनों का विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image