राजधानी

सड़क मार्ग के हर मोड़, हर चौक और हर ब्लैक स्पॉट पर किए गए महत्वपूर्ण सुधार संकेतक, रंबल स्ट्रिप, झाड़ियों की सफाई और अतिक्रमण हटाया, दुर्घटनाओं में होगी कमी

( बिहान छत्तीसगढ़ )गोविन्द राम ब्यूरो चीफ


बलौदाबाजार


जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के संयुक्त निर्देशन में सड़क सुरक्षा का व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत संडी, खरतोरा, पलारी, लवन, कसडोल होते हुए गिधौरी तक पूरे मार्ग का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य त्वरित गति से पूरा किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक लेकर, बीते वर्षों में घटित सड़क दुर्घटनाओं का अध्ययन किया गया और उन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया जहाँ सुरक्षा की कमियाँ स्पष्ट थीं। सुरक्षा संकेतक, रंबल स्ट्रिप, हाई मास्क लाइट, झाड़ी कटाई, अतिक्रमण हटाना, ब्लैक स्पॉट सुधार जैसे तमाम कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया गया।
 खरतोरा चौक में संकेतक चिन्ह स्थापित कर, हाई मास्क लाइट की व्यवस्था नए डीपीआर में शामिल की गई। सिरपुर घोटिया चौक टिगट्डा एवं कोदवा स्कूल के पास रंबल स्ट्रिप और संकेतक चिन्ह लगाकर वाहन चालकों को सतर्क करने की पहल कोदवा–गोड़ा मार्ग में घनी झाड़ियों की कटाई कर मोड़ पर दृश्यता बढ़ाई गई। कुसमी पुल में पहले से न लगा हजार्ड मार्क बोर्ड स्थापित कर संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश। गोड़ा मोड़ ब्लैक स्पॉट का सुधार कार्य पूरा, तीन रंबल स्ट्रिप लगे। बिनौरी, कंजी, कटगी मोड़, कसडोल–हसुवा सहित अनेक संवेदनशील स्थानों पर संकेतक चिन्ह एवं रंबल स्ट्रिप लगाए गए।
 डोटोपार चौक में रंबल बोर्ड तैयार, हाई मास्क लाइट की व्यवस्था डीपीआर में शामिल। लाहोद, लवन, कटगी एवं गिधौरी में दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाकर मार्ग चौड़ा करने की कार्रवाई।
रवि कंस्ट्रक्शन–डोंगरीडीह मार्ग में स्पीड लिमिट बोर्ड एवं डेलीलेटर लगाए गए। छरछेद व सेल स्थित आत्मानंद विद्यालय के पास स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप एवं संकेतक चिन्ह सुनिश्चित कर बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। बरपाली तिगड्डा में झाड़ियों की सफाई कर संकेतक चिन्हों को पुनः स्पष्ट बनाया गया।
 राष्ट्रीय राजमार्ग 130-बी पर संचालित सभी स्कूलों के दोनों ओर रंबल स्ट्रिप लगा, हाई स्पीड वाहनों पर रोकथाम मजबूत की गई।


जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

यह व्यापक सुधार अभियान जिला प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। सड़क मार्ग पर हर वह खतरा जिसे नजरअंदाज किया जाता रहा, अब प्रशासन की सतर्कता में आ चुका है। सुधार कार्यों के बाद इन मार्गों में यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं की संभावनाओं में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के हर मानक पर निरंतर निगरानी रखी जाए, और जिस स्थान पर भी खामियाँ दिखें, तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए।

Leave Your Comment

Click to reload image