रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 04 दिनों के लिए रद्द, जेडी भी प्रभावित।
चाम्पा
, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य कुलवन्त सिंह सलूजा ने बताया है कि बिलासपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य जारी है। इसके चलते सारागांव स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा
, मिली जानकारी के अनुसार 13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है। जिसमें 68738/68737 बिलासपुर – रायगढ़ – बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक, 68736 बिलासपुर – रायगढ़ मेमू पैसेंजर 13 से 16 नवंबर, 68735 रायगढ़ – बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर, गोंदिया – झारसुगुड़ा मेमू अब केवल बिलासपुर तक ही चलेगी।68862 झारसुगुड़ा – गोंदिया मेमू का परिचालन बिलासपुर से शुरू होगा।