सूदखोर वीरेंद्र तोमर पुलिस हिरासत में BREAKING
रायपुर
ग्वालियर में घेराबंदी कर पकड़ा, लोअर-टीशर्ट में घूम रहा था; कल रायपुर लेकर पहुचेंगे अफसर
सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोप में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा है।
रूबी तोमर बीते 151 दिन से पुलिस को चकमा देकर फरार घूम रहा है। रूबी को सड़क के रास्ते पुलिस रायपुर ला रही है। रूबी के भाई रोहित तोमर की तलाश में टीम लग गई है। आरोपी की गिरफ्तारी का जल्द खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी करेंगे।
वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। ये अपना छोटे भाई रोहित तोमर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सूदखोरी का काम करता है।