अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में हादसा, मजदूर की मौत
गोविंद राम ब्यूरो रिपोर्ट
बलौदा बाजार के अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर कैंसिंग के क्वायल की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई।
हादसे में मृतक की पहचान बिपिन कुमार पिता सूर्यपति सिंह, निवासी पतपुरा, रोहतास, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ठेका कंपनी टिकेश के अधीन काम कर रहा था। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मजदूरों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद साथ काम कर रहे मजदूर उसे उठाकर अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जांच शुरू कर दी है।
डॉ. अविनाश मार्कण्डेय, जिला अस्पताल ने कहा कि ब्रॉड डेड अवस्था में अंबुजा सीमेंट प्लांट से श्रमिक को लाया गया था। अस्पताल में जांच में पता चला कि सिर पर चोट थी।
डॉ. अशोक वर्मा, सिविल सर्जन ने कहा अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रमिक की मौत हो गई थी, श्रमिक का नाम बिपिन यादव है।
उपेंद्र कुमार, मृतक का साला ने कहा कि काम कर रहे थे, शिफ्ट खत्म होने से पहले क्लैम्प छूटने से क्वायल गिर गया जिसके नीचे दबने से मौत हो गई। हम मुआवजा और नौकरी की मांग करते हैं।
राकेश कुमार पटेल, साथ काम कर रहा मजदूर ने बताया कि डेढ़ माह पहले ही बिपिन उनके साथ काम पर आया था, काम खत्म होने से पहले हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई।