सरकारी अस्पताल में अमानक दवाईयों की सप्लाई
रायपुर
छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाइयां मिलने के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीडिया से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के सिस्टम में कई खामियां आ गई थी, जिन्हें सुधारने का काम सरकार ने शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि जो भी जांच या कार्रवाई की जा रही है, उसे जनता के सामने पारदर्शी रूप से रखा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने ओफ़्लॉक्सासिन ऑर्निडाज़ोल टैबलेट के बैच पर रोक लगा दी है। ड्रग वेयरहाउस ने सरकारी अस्पतालों को दवा का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिए हैं। दवा वेयरहाउस भिजवाने के लिए भी कहा गया है।
सीजीएमएससी दवा कंपनी पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।