राजधानी

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर को नहीं मिली जगह:

सूरजपुर

सूरजपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर को मंच पर उचित स्थान नहीं मिल पाया।

मंच पर दो-तीन कर्मचारी तस्वीर को पकड़कर खड़े रहे। नृत्य प्रस्तुतियों के दौरान यह तस्वीर हिलती-डुलती भी रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा प्रभावित हुई।

इसके अतिरिक्त, प्रशासन भीड़ जुटाने में भी असफल रहा। भीड़ कम होने के कारण आयोजकों को टेंट पंडाल का आकार छोटा करना पड़ा।

इन लापरवाहियों को लेकर आमजन में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image