राजधानी

रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिन्दुओं को गुलामी की आदत

रायपुर

रायपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। वो दो दिन अपना दिव्य दरबार भी लगाएंगे। रविवार को प्रेसवार्ता में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिन्दुओं को गुलामी की आदत लग चुकी है। बार-बार जगाना पड़ता है।

इसके साथ ही, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। जशपुर में कथा करने की भी इच्छा भी जताई। उन्होंने बताया कि वे 17 नवंबर को दिल्ली से वृंदावन के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा साथ ही 8 देशों की यात्रा के अपने अनुभव भी साझा किए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मान्यता तभी मिलती है जब विषय का अध्ययन विदेश में किया गया हो। इसलिए, वे जल्द ही कैम्ब्रिज जाकर अलौकिक शक्तियों पर अध्ययन करेंगे। इसके बाद, वे विदेशों में दरबार लगाएंगे।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 8 अक्टूबर तक रायपुर में रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। गुढ़ियारी के परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इस कार्यक्रम में किसी भी तरह का विवाद ना हो, इसलिए पुलिस के अलावा 5 हजार बाउंसर्स भी तैनात रहेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image