राजधानी

Babylon Tower में आग लगने से ऑफिस और रेस्टोरेंट में कई लोग फंसे

रायपुर

 राजधानी के तेलीबांधा स्थित बेबीलोन टावर में भीषण आग लगने से 47 लोग बिल्डिंग में फंसे थे, जिन्हें लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं आग पर भी काबू पा लिया गया है।

 Babylon Tower के तीसरे माले में आग लगी है. बताया जा रहा कि यह आग बी विंग में लगी है. इसके चलते टॉप फ्लोर ए विंग पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में आधा दर्जन से अधिक लोग फंसे हुए थे , जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था . बेबीलॉन टावर के बी विंग में भी कुछ ऑफिस स्थित हैं. वहां भी कुछ लोग फंसे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन से उन्हें निकला गया 

कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह और एसडीएम नंदकुमार चौबे मौके पर पहुंचे

 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी . भीषण आग की लपटें ऊपर तक जा रही थी , जिसके कारण कोई भी व्यक्ति नीचे नहीं आ पा रहे थे . कई लोग खिड़की के तरफ से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई है.

Leave Your Comment

Click to reload image