शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतान प मे प्राचार्य व सहायक ग्रेड सेवानिवृत्त होने पर सह सम्मान विदाई
गोविंद राम ब्यूरो रिपोर्ट,
बलौदा बाजार :-
बलौदा बाजार जिला विकासखंड पलारी अंतर्गत संकुल केंद्र दतान प में प्राचार्य व सहायक ग्रेड सेवानिवृत्त होने पर सह सम्मान विदाई कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती जामवंती नीलकमल साहू रहे उपस्थित,जिसमे
प्राचार्य टेकराम धुव व सहायक ग्रेड 2 श्री अनिल पटेल को सेवानिवृत होने पर परिवार के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया गया जिसमें मुख्य रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के वर्तमान प्रभारी प्राचार्य मनोज वर्मा, और सभी शिक्षक व शिक्षिका साथी जिसमें मुख्य रूप से कोमल वैष्णव, पवन साहू,अरविंद ध्रुव, देवेंद्र लहरे,विजय कुर्रे, रविशंकर साहू,ललित वर्मा, रश्मि ठाकुर, पूजा जयसवाल, महेश्वरी वर्मा, योगेश्वरी धुरंधर,, गीता श्रेय, गीतिका प्रधान के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार गोविंद राम, बुधराम, सरपंच श्रीमती अंजलि पुरुषोत्तम फेकर और स्कूली बच्चे शामिल रहे जिसमें सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा विदाई होने पर सभी बच्चों और स्टाफ और गांव के नागरिकों के आंसू छलक गए,और कहा कि इस प्रकार आपने शिक्षा के क्षेत्र में जो बच्चों को शिक्षा ज्ञान, और नैतिकता की बातें बताई है यह हम सभी कभी भूल नहीं पाएंगे और आपकी कमी हमेशा कमी रहेगी।
हमेशा आप सभी लोगों का मान सम्मान और हमारे गांव के विकास में जो कार्य किए हैं वह आपका कार्य स्मरणीय रहेगा इस प्रकार की बातें करते हुए सभी स्टाफ साथी और बच्चों ने विदाई समारोह संपन्न कराया।