राजधानी

रायपुर में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने 400 कर्मचारियों को शहर न छोड़ने का आदेश

रायपुर

रायपुर में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने 400 कर्मचारियों को शहर न छोड़ने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी कर्मचारियों की छुट्‌टियां भी 15 अगस्त तक रद्द कर दी हैं।

एडमिनिस्ट्रेशन ने कर्मचारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी और अधिकारी की होगी।

दरअसल, नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल 20 जुलाई से 15 अगस्त के बीच कभी भी विश्वविद्यालय का दौरा कर सकती है। NAAC की टीम इस यूनिवर्सिटी के हर विभाग यूनिवर्सिटी के हर विभाग के फाइल और दस्तावेज का मूल्यांकन करेगी। इस दौरान विश्वविद्यालय कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहता।

प्रशासन का कहना है कि पिछले बार कमजोर प्रदर्शन के कारण विवि को आलोचना झेलनी पड़ी थी। इस बार ग्रेडिंग में B++ से अपग्रेड करने की तैयारी की है। विवि के पास वर्तमान में 2.76 से 3.00 CGPA है, जिसे और बेहतर करने की योजना है।

अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में इस बार विवि के पास कई प्रोजेक्ट हैं, जिससे उच्च ग्रेड मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image