राजधानी

शासन का बड़ा एक्शन: आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी, अनदेखी पर MIS प्रशासक निलंबित, जाने क्या है पूरा मामला…..

रायपुर 

छत्तीसगढ़ शासन ने एक बार फिर लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक लालमन साय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी और कार्य में लापरवाही के चलते लिया गया।

कारण बताओ नोटिस का असंतोषजनक जवाब बना निलंबन की वजह
जशपुर कलेक्टर द्वारा श्री साय को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था।

लेकिन दिए गए उत्तर को असंतोषजनक मानते हुए शासन ने यह कार्रवाई की।

इन नियमों के उल्लंघन में हुई कार्रवाई
 छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 – नियम 03
 छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 – नियम 9 (1)(क)
 निलंबन आदेश उपसंचालक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किया गया।

अब कहां पदस्थ होंगे लालमन साय?
 निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय होगा:
संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा कार्यालय
 इस दौरान श्री साय को जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, जैसा कि नियमों में प्रावधान है।
???? आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज: रिश्वतखोर डॉक्टर बर्खास्त, लापरवाह शिक्षक सस्पेंड, पढ़े क्या है पूरा मामला….


शासन का सख्त संदेश: लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
छत्तीसगढ़ सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी सेवा में अनुशासनहीनता और लापरवाही को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह कार्रवाई “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत हुई है, जो यह संदेश देती है कि
हर कर्मचारी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और उत्तरदायी रहना होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image