जिला
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान नशा छोड़ स्वस्थ्य जीवन की ओर बढ़ाए कदम
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर-
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में जिला अस्पताल बलरामपुर में भी विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया साथ ही सेवन नही करने का संकल्प लिया गया।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसन्त कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग तम्बाकू सेवन की समाजिक, आर्थिक, एवं स्वास्थ्यगत दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरुकता बढाने के उद्द्देश्य से स्वास्थ्य केन्द्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। डॉ. सिंह ने बताया कि इस वर्ष का थीम ‘‘अपील का पर्दाफाश तंबाकू और निकोटिन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को बेनकाब करना रखा गया है, जो भ्रामक विज्ञापनों को उजागर करने पर केन्द्रित है।
डॉ. सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 के तहत तम्बाकू नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. सिंह ने अपील करते हुए कहा कि युवाओं और समाज के सभी वर्ग तम्बाकू निषेध अभियान में सम्मिलित होकर स्वस्थ और तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।
जिले के नोडल अधिकारी डॉ सुबोध सिंह ने कहा कि जिले में लगातार स्वास्थ्य विभाग एवं संयुक्त टीम द्वारा तम्बाकू के रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है साथ ही दुकानदारों को समझाइश भी दी जा रही है कि तम्बाकू युक्त पदार्थ न बेचे व समाज को तम्बाकू मुक्त बनाने में सहयोग करें। जिला अस्पताल में पदस्थ दंत चिकित्सक डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि देश में हर साल एक लाख से ज्यादा लोग मुंह के कैंसर से ग्रसित होते है। पुरुषों में यह दूसरा सबसे आम कैंसर है, तम्बाकू सेवन करने से व्यक्ति के ओरल कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है इसके लिए तम्बाकू, धुम्रपान छोड़ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
विश्व साइकिल दिवस पर फिट इंडिया अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली स्वस्थ जीवनशैली का दिया गया संदेश
विकास कुमार यादव -बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले के शंकरगढ़ में खेलो इंडिया लघु सेंटर के खिलाड़ियों ने फिट इंडिया के तहत सायकिल रैली निकाली। इस कार्यक्रम में सेंटर से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को सशक्त करना रहा है।
रैली की शुरुआत उत्साह और ऊर्जा से सुबह करीब 07 बजे शंकरगढ़ के खेलो इंडिया लघु सेंटर परिसर से रैली की शुरुआत हुई। प्रतिभागियों ने आस-पास के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए फिट इंडिया के तहत स्वास्थ्य, अनुशासन, और सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित किया कि सायकिल केवल एक परिवहन का माध्यम नहीं है बल्कि यह शारीरिक व्यायाम का भी एक बेहतरीन तरीका है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियाँ, मधुमेह, मोटापा जैसी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी मार्कुस कुजूर ने कहा कि फिट इंडिया केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह जीवनशैली में बदलाव लाने का एक राष्ट्रीय प्रयास है। तकनीकी दुनिया में आज की पीढ़ी को फिटनेस के प्रति प्रेरित कर शारीरिक रूप से सक्रिय बनाना आवश्यक है। जिससे बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा। रोजाना लगभग 30 मिनट साइकिल चलाने से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग और तनाव जैसी समस्याओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। साइकिल रैली के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को प्रेरित करना हमारी प्राथमिकता है। आने वाले समय में और भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सुशासन तिहार 2025: जनकल्याण के लिए चला व्यापक अभियान तीसरे चरण में जिले में 161 समाधान शिविर का किया गया आयोजन -शिविर में 1666 नए आधार कार्ड का किया गया पंजीयन
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर
संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/ 31 मई 2025/
सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत 08 अप्रैल से 31 मई तक जिले में जनकल्याण के उद्देश्य से तीन चरणों में वृहद अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से प्रशासन ने आम जनता की शिकायतों और मांगों का न केवल समाधान किया बल्कि विभिन्न हितग्राही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर जनसरोकारों को मजबूती प्रदान की।
जिले भर में 161 समाधान शिविर का किया गया आयोजन
इस अभियान का प्रथम चरण 08 अप्रैल से प्रारंभ हुआ, जिसमें आम नागरिकों से उनकी समस्याओं, शिकायतों और आवश्यकताओं को लेकर आवेदन आमंत्रित किए गए। द्वितीय चरण में प्राप्त आवेदनों का समाधान सुनिश्चित किया गया। तृतीय एवं अंतिम चरण में जिले भर में 161 समाधान शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में किया गया, जहां विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याण से संबंधित कार्यवाही की गई।

आधार सेवाओं में तेजी-
सुशासन तिहार के दौरान आधार संबंधी सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। 05 मई से 31 मई के मध्य कुल 1666 नए आधार कार्ड का पंजीयन किया गया, वहीं 9830 आधार कार्डों का अद्यतन कार्य संपन्न हुआ। इससे नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं से जुड़ने में आसानी हुई है, इसके साथ ही पात्र लोगों को केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
शिक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए चलाया गया 05 दिवसीय शिविर-
परिवहन विभाग (आरटीओ) द्वारा भी इस अवसर पर 05 दिवसीय शिविर आयोजित कर शिक्षार्थियों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण की व्यवस्था की गई। जनपद पंचायत स्तर पर हुए शिविरों में रामानुजनगर में 34, प्रतापपुर में 09, प्रेमनगर में 36, ओड़गी में 22 और भैयाथान में 30 शिक्षार्थी लाइसेंस जारी किए गए। प्राप्त अंतिम आकड़ो के अनुसार कुल मिलाकर 131 नवयुवाओं को शिक्षार्थी लाइसेंस प्रदान किया गया।
दिव्यांगजनों को मिला सहारा
समाज कल्याण विभाग द्वारा इस तिहार के माध्यम से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 73 सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनमें 03 मोटोराइज्ड सायकिल, 04 ट्राईसायकिल, 27 श्रवण यंत्र, 08 व्हीलचेयर, 06 जोड़ी बैशाखी एवं 25 छड़ी शामिल हैं। यह प्रयास दिव्यांग नागरिकों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सराहनीय पहल है।
खाद्य सुरक्षा में भी योगदान
खाद्य विभाग द्वारा सुशासन तिहार के दौरान 584 नए राशन कार्डों का निर्माण किया गया, जिससे पात्र हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके। इससे अनेक वंचित परिवारों को राहत प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025 के तहत विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और समन्वित प्रयासों ने जिले में सुशासन स्थापित किया गया। इस दौरान आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ योजनाओं का लाभ भी सुलभ रूप प्रदान किया गया।
जामवंतपुर एवं चलगली में किया गया समाधान शिविर का आयोजन
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - रामचन्द्रपुर के कलस्टर जामवंतपुर के शासकीय हाई स्कूल जामवंतपुर एवं वाड्रफनगर के चलगली में समाधान शिविर आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत चलगली क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर के दौरान खंड स्तरीय अधिकारियों के द्वारा अपने विभाग की योजनाओं एवं सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण प्रतिवेदन का वाचन किया गया।
शिविर में उपस्थित विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते के द्वारा विभाग वार लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण एवं प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी लिया गया। इस दौरान विधायक श्रीमती पोर्ते के द्वारा 08 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी का वितरण किया गया। समाधान शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं मोर गांव मा पानी अभियान के तहत अधिक से अधिक जल संरक्षण संवर्धन एवं जल स्रोत के रखरखाव मरम्मत एवं जन भागीदारी बढ़ाने हेतु विधायक के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को संकल्प कराया गया।
इस दौरान बिहान अंतर्गत 5 लखपति दीदी हितग्राहियों को प्रतीकात्मक सम्मान पत्र का वितरण, 03 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण, 05 हितग्राही को ऋण पुस्तिका का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ तहसीलदार एवं खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत जामवंतपुर में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने की बात कही ताकि आमजनों को परेशानी न हो। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सुशासन तिहार के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया साथ ही जल संवर्धन, पर्यावरण संतुलन पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने प्रोत्साहित किया।
सेवानिवृत्ति तिथि पर ही मिली पेंशन स्वीकृति कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
विकास कुमार यादव- बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आज सेवानिवृत हुए व्याख्याता सीताराम जायसवाल को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि पर ही पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने श्री जायसवाल को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सीताराम जायसवाल ने कुल 41 वर्ष 4 माह की अवधि में शासकीय सेवा पूर्ण की। उन्होंने 16 जनवरी 1984 को एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। इस दीर्घ सेवाकाल के दौरान उन्होंने शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान दिया। शासन की मंशा है कि सेवानिवृत्त होने वाले प्रत्येक शासकीय सेवक को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि पर ही पेंशन तथा अन्य सेवा लाभों की स्वीकृति प्रदान की जाए। इसी कड़ी में सीताराम जायसवाल को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन से संबंधित स्वीकृति दी गई।
जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्ति तिथि के कम से कम एक माह पूर्व सभी कर्मचारी अपने पेंशन प्रपत्र को ऑनलाइन माध्यम से भरकर अपने संबंधित कार्यालय प्रमुख को प्रस्तुत करें। इससे समय पर पेंशन स्वीकृति संभव हो सकेगी और यदि किसी कर्मचारी को पेंशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई या तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे जिला कोषालय अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन व सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्भरण और समुचित प्रबंधन को दिया जाएगा बढ़ावा
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - राज्य शासन के निर्देशानुसार मोर गांव-मोर पानी की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में जल संरक्षण हेतु मोर गांव मोर पानी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्भरण और समुचित प्रबंधन को बढ़ावा, प्रत्येक गांव में स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित कराना ताकि किसान, पशुपालक और आम नागरिक जल संकट से मुक्त हो सकें। ‘‘मोर गांव मा पानी’’ न केवल पानी की बचत के उपायों को प्रोत्साहित करता है, बल्कि जल स्रोतों के पुनर्जीवन, पारंपरिक संरचनाओं के पुनः उपयोग और वर्षा जल संग्रहण को भी प्राथमिकता देता है।
इसी कड़ी में विकासखण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल दुर्गापुर में मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अभियान अंतर्गत किये जाने वाले गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जल संरक्षण के लिए शपथ भी लिया गया। इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर जल स्रोतों की पहचान एवं संरक्षण, तालाबों का गहरीकरण व सफाई, चेक डैम, बोल्डर स्ट्रक्चर और नाला अवरोध निर्माण, जल जागरूकता रैलियाँ और ग्राम सभाओं का आयोजन, जल उपयोग में दक्षता के लिए डिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस अभियान में पंचायतों, स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जनपद पंचायत शंकरगढ़ सीईओ ने बताया कि जल बचाओ जीवन बचाओ की भावना को जन-जन तक पहुँचाने श्रमदान, स्थानीय योगदान और स्वैच्छिक भागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत दुर्गापुर क्लस्टर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला स्व-सहायता समूहों ने पुरातात्विक स्थल डीपाडीह में श्रमदान कर योगदान दिया। देवी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। महिलाओं द्वारा स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण हेतु किए गए श्रमदान कार्य देवी अहिल्याबाई के सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के आदर्शों की सजीव प्रतिमूर्ति रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छ, सुंदर एवं जागरूक समाज निर्माण की प्रतिज्ञा ली।
मनरेगा से जल संरक्षण और आजीविका संवर्द्धन की नई इबारत-मिट्टी बांध, चेक डैम एवं खेत तालाब निर्माण से सिंचाई सुविधाओं में विस्तार
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/30 मई 2025/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के कुशल नेतृत्व में भैयाथान जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खाड़ापारा, केंवरा एवं भंवराही में मनरेगा योजना के तहत जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा विस्तार और आजीविका सुदृढ़ीकरण हेतु क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। ग्रामीणों की आवश्यकताओं और स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं पंचायतों के समन्वय से विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण किया गया, जिससे न केवल जल संकट पर काबू पाया गया, बल्कि कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिली।
ग्राम पंचायत खाड़ापारा में अम्बर के खेत के पास नाले पर मिट्टी बांध निर्माण कार्य मनरेगा के तहत किया गया, जिससे लगभग 5 एकड़ अतिरिक्त भूमि सिंचित होने लगी है। पूर्व में वर्षा पर निर्भर किसानों को अब रबी सीजन में भी सरसों, गेहूं व सब्जियों की खेती का अवसर मिला है, जिससे 30 से अधिक किसान लगभग 20 से 25 हजार रुपये की अतिरिक्त वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं। यह मिट्टी बांध न केवल सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा रहा है, बल्कि भूजल स्तर में सुधार और मिट्टी के कटाव को भी रोकने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
वहीं ग्राम पंचायत केंवरा के कोदुमुड़ा नाले में मिट्टी के चेक डैम का निर्माण एक सामुदायिक पहल के रूप में सामने आया है। यह संरचना वर्षा जल को संग्रहीत कर अपवाह को नियंत्रित करती है और भूजल को पुनर्भरण प्रदान करती है, जिससे स्थानीय किसानों को साल भर सिंचाई जल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। इससे खेती की उत्पादकता में इजाफा हुआ है, पशुधन पालन में सुधार आया है तथा परिवारों की आय में स्थायित्व आया है। चेक डैम ने ग्रामीणों को जलवायु अनिश्चितता के खिलाफ मजबूत लचीलापन प्रदान किया है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत भंवराही में श्री रामाधार/रामसरन के खेत में मनरेगा के तहत खेत तालाब (डबरी) का निर्माण किया गया, जिससे वर्षा जल का संचयन कर किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिलने लगी है। निर्माण से पूर्व रामाधार वर्षा पर पूर्णतः निर्भर थे और कम उत्पादन के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। डबरी निर्माण के बाद उन्होंने धान के साथ-साथ मक्का, जेठी धान एवं सब्जी की खेती शुरू की, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही मछली पालन जैसे वैकल्पिक कृषि कार्यों की संभावनाएं भी साकार हो रही हैं।
इन तीनों कार्यों ने मिलकर न केवल जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, कृषि विकास और सतत आजीविका सुनिश्चित कर मनरेगा की प्रभावशीलता को सिद्ध किया है। जनपद भैयाथान की ये जल संरचनाएँ ग्रामीण विकास की एक सफल मॉडल के रूप में उभर कर सामने आई हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की सुरक्षा के साथ एक समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
ओड़गी विकासखण्ड में बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलक
सूरजपुर/30 मई 2025/ जिले के महिला बाल विकास विभाग की बाल संरक्षण इकाई विगत कई वर्षों से बाल विवाह रोकने और बाल विवाह हो जाने पर उस पर कार्यवाही को लेकर सजगता के साथ काम कर रही है। जिला कलेक्टर द्वारा विगत वर्ष प्रत्येक विकासखण्ड में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसमे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोगों को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये है। प्रत्येक विकासखण्ड में तहसीलदार नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग/ थाना प्रभारी चौकी प्रभारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्थानीय पर्यवेक्षक, सरपंच/सचिव एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का टास्क फोर्स बनाया गया है और प्रत्येक विवाह पर नजर रखने के निर्देश जारी किये गये है। लगन के समय में सभी टास्क फोर्स को एक्शन मोड में काम करने के निर्देश भी दिये गये थे।
विकासखण्ड ओडगी में बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसमें जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल द्वारा सभी ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों एवं पर्यवेक्षकों को बाल विवाह रोकथाम के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में श्रीमती गौरी सिंह (जनपद सदस्य), श्रीमती चन्द्रकाति राजवाडे, म.बा.वि., जनपद ओड़गी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री निलेश सोनी, परियोजना अधिकारी श्री जोगेश्वर साहू, श्री जनक वर्मा उपस्थित थे।
जनवरी 2025 में सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं पर्यवेक्षकों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी बनने संबंधी गजट का प्रकाशन किया गया है, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल द्वारा सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं पर्यवेक्षकों को बाल विवाह रोकथाम हेतु उनके अधिकार एवं दायित्वों को विस्तार पूर्वक बताया गया।
सभी विकास खंडों में एवं जिला केंद्र में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी समाज प्रमुख, पंडितों (पुरोहित), मौलवीथा, पास्टर (विभिन्न धर्म के गुरुओं), टेंट वाला, शादी घर वालो, किराये की गाडी वाले, डोल ताशा वालों, बैंड वालों, रोड लाईट वालों, हलवाई, शादी कार्ड छापने वाले की भी कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें शादी हेतु अपनी बुकिंग से पहले लडका एवं लडकी का जन्म संबंधी दस्तावेज जमा करने हेतु आग्रह किया गया है। और कम उम्र का विवाह होने पर सूचित करने का आग्रह किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर टोल फ्री नंबर 1098 एवं 181 पर सूचना देने को कहा गया।
जिले में सभी सचिवों को विवाह पंजी संधारित करने के लिए आग्रह किया गया है। जिसमें उम्र संबंधी दस्तावेज जमा कराने एवं फाइल संधारण करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने बाल विवाह मुक्त जिला बनाने हेतु दृढ़ता से अपना काम शुरू कर दिया है। अंत में सभी ने बाल विवाह मुक्त ओडगी बनाने का संकल्प लिया तथा सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने-अपने ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाकर उसका प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया।
जिला अस्पताल सूरजपुर में श्रवण बाधित व्यक्तियों को जांच के बाद श्रवण यंत्र किया गया प्रदाय
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर
संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/29 मई 2025/ जिला अस्पताल सूरजपुर में आज कान से संबंधित समस्याओं से ग्रसित मरीजों की जांच की गई। जांच उपरांत श्रवण बाधित व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार डॉक्टर की सलाह पर समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत सूरजपुर के माध्यम से सहायता के रूप में श्रवण यंत्र प्रदान की गई।
जांच के उपरांत पात्र पाए गए लाभार्थी जरही निवासी, श्री भागीरथी महतो पिता श्री जगत महतो, 75 वर्ष को श्रवण यंत्र वितरित किए गए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण कोरार्म एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रदाय किया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्रता के आधार पर लाभार्थी को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए, जिससे उनकी दैनिक जीवन में सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
सुशासन तिहार के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का किया गया जारूकता कार्यक्रम _________
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/29 मई 2025/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रमेश साहू के मार्गदर्शन में ग्राम कुदरगढ परियोजना ओडगी एवं ग्राम पंचायत चंदननगर परियोजना प्रेमनगर में आयोजित सुशासन तिहार मे बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम किया गया, समाज में बेटीयों के साथ होने वाले लैगिंक भेदभाव हीन भावना जिससे बेटी बेटियों को जन्म दर का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जो हमारे समाज की निम्न स्तर के मानसिकता को दर्षाता है तथा आये दिन बेटियों के साथ हो रहे लैगिक अपराध हत्या समाज की बेटियो महिलाओं के प्रति गलत दृष्टिकोण कि स्पष्ट करता है इस संबंध मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान का मुख्य उददेष्य बेटियों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के हिंसा को रोकना है।
साथ ही साथ समाज के दृष्टिकोण को भी सकारात्मक करना है, बाल विवाह मुक्त करने के उद्देश्य से बाल विवाह पर लोगो को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण अंतर्गत शासन द्वारा महतारी वंदन योजना जो उन्हे आर्थिक रूप से मजबूत करता है साथ ही सखी वन स्टॉप सेन्टर की स्थापना उद्देश्य व एक छत के नीचे पीड़ित महिला के सभी प्रकार की सहायता पहुंचाने संबंधी जानकारी दी गई तथा एचआईवी/एड्स रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही ब्रेसर भी वितरित किया गया और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई।
’’विकसित कृषि संकल्प यात्रा’’ आज 29 मई से प्रारंभ कलेक्टर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया किसान रथ को रवाना कृषि वैज्ञानिक की टीम पंचायतों में लगाएंगे चौपाल
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/29 मई 2025/ “विकसित कृषि संकल्प यात्रा“ का शुभारम्भ आज कलेक्टर श्री एस जयवर्धन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा ने कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। इस दौरान उन्होंने सुबह 10ः30 बजे किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, कृषि एवं पशुपालन विभाग के उपसंचालक, सहायक संचालक मत्स्य एवं उद्यानिकी सहित कृषि एवं संबद्ध विभाग के अधिकारी मौजूद थे। यह रथ निर्धारित शिविरों में जाकर प्रचार प्रसार करेगी।
जिले में प्रतिदिन यह रथ भ्रमण करेगी।
विकसित कृषि संकल्प यात्रा में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और फसल चक्र परिवर्तन, अग्रिम खाद बीज उठाव, संतुलित खाद का प्रयोग, धान के विकल्प के रूप अन्य फसल को बढ़ावा, प्राकृतिक जैविक खेती, उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र संतुलित उर्वरक, जल संरक्षण, मूल्य संवर्धन, पशु पालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया जाएगा।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए 29 मई से 12 जून तक प्रत्येक दिन 3 टीमों द्वारा अलग-अलग विकासखण्डों में दो-दो पालियों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टीम में कृषि वैज्ञानिक सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य विभाग, कृषि सखी, कृषक मित्र, पशु सखी, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ के सदस्य एवं लखपति दीदी सम्मिलित होंगे। प्रथम पाली में प्रातः: 10ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 02ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा।
आज 29 मई को इस अभियान के तहत कार्यक्रम सूरजपुर विकासखंड में पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति बसदेई और आ.जा.से.सह. समिति डुमरिया, ओड़गी विकासखण्ड में पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति नवगई और अपरान्ह को पंचायत भवन पासल, प्रेमनगर विकासखंड में पूर्वान्ह को पंचायत भवन नवापाराकला और 29 मई अपरान्ह को पंचायत भवन भगवानपुर में आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत शिविर का आयोजन सूरजपुर विकासखंड में दिनांक 29 मई पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति बसदेई, 29 मई अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति डुमरिया, 30 मई पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति जयनगर, 30 मई अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति सिलफिली, 31 मई पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति मानी, 31 मई अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति कन्दरई, 02 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति लटोरी, 02 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति कल्याणपुर, 03 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति सूरजपुर, 03 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति रामनगर, 04 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति कसलगिरी और 04 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति अजबनगर में आयोजित होना है।

प्रतापपुर विकासखण्ड में दिनांक 05 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति प्रतापपुर, 05 जून अपरान्ह को सचिवालय भवन मानी, 06 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति जगरन्नाथपुर, 06 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति कोटेया, 07 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति गोविन्दपुर, 07 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति रमकोला, 09 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति रेवटी, 09 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति चंदौरा, 10 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति सोनगरा, 10 जून अपरान्ह को पंचायत भवन खडगंवाकला, 11 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन करसी, 11 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति टुकुडाड, 12 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति दवनकरा, 12 जून अपरान्ह को पंचायत भवन मरहटा में आयोजित होना है।
ओड़गी विकासखण्ड में दिनांक 29 मई पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति नवगई, 29 मई अपरान्ह को पंचायत भवन पासल, 30 मई पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति मोहरसोप, 30 मई अपरान्ह को पंचायत भवन छतरंग, 31 मई पूर्वान्ह को पंचायत भवन भाड़ी, 31 मई अपरान्ह को पंचायत भवन रैसरा, 02 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन खोड, 02 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति रामपुर, 03 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन ओड़गी में आयोजित होना है।
भैयाथान विकासखण्ड में दिनांक 03 जून अपरान्ह को पंचायत भवन बैजनाथपुर, 04 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन दर्रीपारा, 04 जून अपरान्ह को पंचायत भवन झिलमिली, 05 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन नवापारा, 05 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति सोनपुर बंजा, 06 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन बड़सरा, 06 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति केवरा, 07 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन मसिरा, 07 जून अपरान्ह को पंचायत भवन कुसमुसी, 09 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन धरतीपारा, 09 जून अपरान्ह को प्राथमिक स्कूल आम बगीचा लक्ष्मीपुर, 10 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन चुनगढी, 10 जून अपरान्ह को पंचायत भवन सुदामानगर, 11 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन तेलगवां, 11 जून अपरान्ह को पंचायत भवन केवटाली, 12 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति चन्द्रेमढा, 12 जून अपरान्ह को पंचायत भवन पोड़ी में आयोजित होना है।
प्रेमनगर विकासखण्ड में दिनांक 29 मई पूर्वान्ह को पंचायत भवन नवापाराकला, 29 मई अपरान्ह को पंचायत भवन भगवानपुर, 30 मई पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति बकिरमा, 30 मई अपरान्ह को पंचायत भवन महोरा, 31 मई पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति कंचनपुर, 31 मई अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति चंदनगर, 02 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन कोतल, 02 जून अपरान्ह को पंचायत भवन बकालो, 03 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन दुर्गापुर, 03 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति उमेश्वरपुर, 04 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन तारा और 04 जून अपरान्ह को पंचायत भवन पार्वतीपुुर में आयोजित होना है।
रामानुजनगर विकासखण्ड में दिनांक 05 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति रामानुजनगर, 05 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति पलरापाली, 06 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति छिन्दिया, 06 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति गणेशपुर, 07 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति उमापुर, 07 जून अपरान्ह को पंचायत भवन तिवरागुडी, 09 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन मदनेश्वरपुर, 09 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति पोडी़, 10 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति कृष्णपुर, 10 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति चंदरपुर, 11 जून पूर्वान्ह को आ.जा.से.सह. समिति देवनगर, 11 जून अपरान्ह को पंचायत भवन पस्ता, 12 जून पूर्वान्ह को पंचायत भवन लब्जी, 12 जून अपरान्ह को आ.जा.से.सह. समिति परशुरामपुर में आयोजित होना है।
सुशासन तिहार अंतर्गत खोड में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में समाधान शिविर का किया गया आयोजन
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/29 मई 2025/
आज प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थित में सुशासन तिहार के अंतर्गत ओडगी विकासखंड के ग्राम पंचायत खोड़ में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्लस्टर के सभी 08 ग्राम बेदमी, छतोली बीजो, इंजानी, करवा, केसर, खोंड़, मसंकी, टमकी ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याएं शासन-प्रशासन के समक्ष रखा। इस दौरान विभाग के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
सुशासन तिहार के अंतिम चरण में ग्राम खोड़ पहुंची मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की “संवाद से समाधान” पहल की सराहना की और इसमें सहभागी बनने वाले जिले के सभी गणमान्य नागरिकों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल और जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाया है। सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन जैसी मूलभूत समस्याओं के साथ ही कई नए आवेदन स्वीकार कर उनका निराकरण किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि समाधान शिविर के आयोजन से उन्हें अपनी समस्याओं को सीधे शासन तक पहुंचाने का अवसर मिला है।
शिविर के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में पांच महिलाओं को साड़ी और नारियल भेंट कर सम्मानित भी किया।
जिले में प्रारंभ हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान
राजेश साहू ब्यूरो, जिला-एमसीबी
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में जिले में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत कृषि विभाग के द्वारा सभी विकासखण्डों में विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ का संचालन किया जा रहा है। रथ को कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण से अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, उप संचालक कृषि लाल सिंह आर्माे, पशु चिकित्सक डॉ. बघेल, मत्स्य विभाग से एच.एन. वर्मा एवं जनप्रतिनिधि जि.पं. सदस्य उजित नारायण, जनपद अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ श्रीमती जानकी बाई कुसरो एवं अन्य जनप्रतिनिधि के द्वारा हरी झंडी दिखाकर अभियान के तहत् आयोजित शिविरों के लिए रवाना किया गया। यह रथ प्रतिदिन प्रतिविकासखण्ड 2 ग्राम पंचायत एवं उनसे लगी अन्य पंचायतों में घुम-घुमकर कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए आयोजित शिविरों में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।

विकसित कृषि संकल्प अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जो कि खरीफ मौसम की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने के लिए शुरू किया गया है। . जिले में इस अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि एवं संबंधित विभाग जैसे उद्यान, पशुपालन, मछली पालन के जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों तथा कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों की 3 टीम गठित की गई है। यह टीम प्रतिदिन प्रतिविकासखण्ड 2 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों के साथ कृषक पाठशाला के माध्यम से कृषकों को मृदा परीक्षण, धान की कतार बोनी एवं पैडी ट्रांसप्लांटर से धान रोपड़, ड्रोन तकनीकी का उपयोग, प्राकृतिक खेती योजना के बारे में, बीजों की नवीन किस्में, संतुलित उर्वरक उपयोग, संतुलित कीटनाशक उपयोग, पशुओं की मौसमी बिमारियों एवं उपचार, उद्यानिकी फसलों के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा करेंगे, साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन, मछलीपालन विभाग की प्रमुख राज्य एवं केन्द्रीय योजना के बारे में जानकारी साझा की जावेगी। शिविर में ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड के प्रगतिशील कृषकों को भी उनके नवाचार के बारे में बताने हेतु आमंत्रित किया गया है।
मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
राजेश साहू ब्यूरो, जिला-एमसीबी
एमसीबी/29 मई 2025/
जिले के जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत नागपुर क्लस्टर में “मोर गांव मोर पानी“ महाअभियान के तहत् एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत नागपुर, उजियारपुर, सोनवर्षा, लोहारी, सेमरा, महाराजपुर, सरभोका, मोरगा, चिरईपानी, बरबसपुर, हर्रा, लाई, कोठारी, सिरौली, कठोतिया, शंकरगढ़, मुक्तियारपारा, हस्तिनापुर, सिरियाखोह ग्राम पंचायत के सरपंच/ सचिव/रोजगार सहायक/बिहान टीम के पीआरआई सदस्य सीएलएफ कैडर्स उपस्थित हुए।

जिसमें जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य/सरपंच उपस्थित हुए। मास्टर ट्रेनर के द्वारा मोर गांव मोर पानी महाअभियान की प्रशिक्षण दिया गया एवं जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल संकल्प कराया गया। जिसमें 111 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए।
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
सौरभ यादव/ बिहान छत्तीसगढ़
तिल्दा नेवरा
सायबर सेल एवं थाना सिमगा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया आरोपियों द्वारा सिमगा नगर से मोटरसाइकिल किया गया था चोरी आरोपियों से चोरी का मोटरसाइकिल CCG04 NM 4087 किया गया बरामद
प्रार्थी सोमेश कुमार कुंभकार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह दिनांक 08.05.2025 को अपनी यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल को सरकारी उचित मूल्य की दुकान बिलासपुर रोड सिमगा के सामने खड़ी कर, दोस्तों के साथ उनकी कार में बैठकर शादी कार्यक्रम में चला गया था। फिर दिनांक 09.05.2025 के सुबह 04:00 बजे जब वापस आया तो, देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां पर खड़ा नहीं था। आसपास पता तलाश किया, पर पता नहीं चला। उक्त मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था। कि रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 260/2025 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही राजा यादव एवं दानेश्वर वैष्णव को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मोटरसाइकिल क्र. CG04 NM 4087 जप्त किया गया ह। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 29.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।राजा यादव उम्र 20 वर्ष निवासी सिमगा थाना सिमगा,दानेश्वर वैष्णव उर्फ दादू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दरचुरा थाना सिमगा
बिहान दीदियों के प्रयास से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मिला लाभ नामांकित पुत्र श्री भागीरथी पैकरा को मिला 2 लाख की सहायता राशि
बिहान छत्तीसगढ़ , संवाददाता प्रतापपुर -सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/26 मई 2025/ जिले के जनपद पंचायत ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत पकनी निवासी श्रीमती गांगी पैकरा वर्ष 2016 में बिहान योजना के अंतर्गत जी.आर.पी. दीदियों की सहायता से ’’शिव गुरु स्वयं सहायता समूह’’ से जुड़ीं। एफ.एल.सी.आर.पी. काजल दीदी ने उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी और उनका बीमा कराया। दुर्भाग्यवश, 14 जून 2024 को श्रीमती गांगी पैकरा की आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। बीमा योजना के अंतर्गत उनके पुत्र श्री भागीरथी पैकरा को नामांकित किया गया था। बीमा सखी तारावती देवांगन ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, सलका के माध्यम से बीमा दावा प्रस्तुत कराया, जिसके फलस्वरूप नामांकित पुत्र को ₹2,00,000 की सहायता राशि प्राप्त हुई।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत की गई थी, जिसकी वार्षिक प्रीमियम राशि मात्र ₹20 है। यह योजना जीवन की अनिश्चितताओं से सुरक्षा प्रदान करती है। प्रत्येक नागरिक को इस बीमा योजना से जुड़ना चाहिए और समय-समय पर इसका नवीनीकरण कराना चाहिए। बिहान दीदियों का यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह बताता है कि जागरूकता और समर्पण से किस प्रकार ज़रूरतमंदों को समय पर लाभ पहुँचाया जा सकता है।
रोड सेफ्टी को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर 26 मई 2025/ आज सड़क सुरक्षा परिदृश्य को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को नग्णय करने की दिशा में पहल करने हेतु कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशानिर्देश दिए गये।
बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने की बात कही । उन्होंने मुख्य सड़कों में मिलने वाली ग्रामीण सड़कों के जंक्शन, दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों/ब्लैक स्पॉट्स में प्राथमिकता से आवश्यक सुधारात्मक उपाय समय-सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए व जिले में दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा कर कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देश दिए गए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने मालवाहक वाहक वाहनों में यात्री परिवहन, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले, शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के साथ ही व्यापक जागरूकता कार्यक्रम करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने सड़क दुर्घटना के पीछे सबसे बड़ी वज़ह दोपहिया वाहन चालक द्वारा बिना हैलमेट वाहन चलाना बताया और सभी से अपील की कि सभी दोपहिया वाहन के सावरी के दौरान हैलमेट अनिवार्य रूप से पहनें।
बैठक के अंत में सभाकक्ष में उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत pledge.mygov.in लिंक के माध्यम से "Say Yes to Life, No to Drug" शपथ लिया गया और सफलता पूर्वक प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सर्व एसडीएम, जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिल भगत व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।