राजनीति

रायपुर लोकभवन के बाहर कांग्रेसियों का धरना

रायपुर

दिल्ली में पीएम आवास के बाहर मंगलवार दोपहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, प्रधानमंत्री आवास के बाहर से पुलिस ने हमारे सीनियर नेताओं के साथ मुझे भी बस में बैठा लिया है। एयरपोर्ट की तरफ कहीं लेकर जा रहे। दिल्ली पुलिस ने मेरा एक जूता भी ले लिया है।

इस प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी के समर्थन में अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी लोकभवन के पास प्रदर्शन किया। विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने रोक लिया। लोकभवन के पास ही प्रदर्शकारी धरने पर बैठ गए।

नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर है। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस भी प्रदर्शन कर रही है। राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने भजन-कीर्तन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक विरोध जारी रहेगा। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता लोकभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात किया गया है।

कांग्रेस की मांग

  1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा।
  2. परीक्षा में हुई अनियमितताओं पर संसद में पूरी चर्चा।
  3. दिल्ली की घटनाओं को लेकर छात्रों के खिलाफ दर्ज की गई सभी FIR वापस ली जाएं।

Leave Your Comment

Click to reload image