राजनीति

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मिले प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रतिनिधी मंडल बैकलॉग पदों पर भर्ती, शिक्षक पात्रता परीक्षा में छूट सहित सामाजिक विषयों पर चर्चा किया

 गोविंद राम ब्यूरो चीफ


 रायपुर


प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोसले एवं प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़  विधानसभा के सम्माननीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से विधानसभा अध्यक्ष निवास में सौजन्य मुलाकात किया। प्रदेश अध्यक्ष  कोसले ने समाज की जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छा अनुदान से चार लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही रायपुर कार्यालय के लिए एक करोड़ एवं मड़वा गिरौदपुरी धाम धर्मशाला के लिए 50लाख की राशि जारी कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदेश अध्यक्ष  कोसले एवं प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के समान  बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं वर्षों से कार्यरत शिक्षकों को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंकों में भी सीजी टेट के समान 50% (75 )अंक  प्राप्त करने पर पात्रता मानते हुए उसे सीधी भर्ती पदोन्नति एवं सेवारत शिक्षकों की सेवा  गारंटी के तहत पात्र मानकर छूट प्रदान करने की मांग किया।

माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक पहल करने की बात किया l प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि मंडल ने अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के बैकलॉग पदों पर छत्तीसगढ़ राज्य में विभाग वर रिक्त पदों का गणना कर अति शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोसले ,प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ,प्रदेश सह सचिव दिनेश बंजारे ,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम जी टांडे ,अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र गुलाब दास टंडन, चतुर्वेदी जी ,एड. राजेंद्र मल्होत्रा ,एम मनहर,बसंत जांगड़े ,सुखनंदन बघेल, कृष्णा कोसले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image