राजनीति

सभी मंत्री पहुंचेंगे मंत्रालय:साय कैबिनेट की बैठक होगी, STF बनाने पर सरकार ले सकती है निर्णय, नई स्कीम होंगी लॉन्च

रायपुर

14 मई बुधवार को राज्य सरकार कैबिनेट की बैठक करेगी। कई अहम फैसले इस बैठक में लिए जाएंगे। सभी मंत्रियों को 12 बजे तक मंत्रालय पहुंचने कहा गय है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक होगी।

केबिनेट बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी। प्रदेश में सरकार बांग्लादेश से आए विदेशी नागरिकों को बाहर करने का अभियान शुरू करने जा रही है। कैबिनेट में इसे लेकर चर्चा मुमकिन है। इसके लिए बनने वाली स्पेशल टास्क फोर्स को लेकर दिशा निर्देश तय किए जा सकते है।

पिछली बैठक में सरकार ने फैसला किया था जिसमें छत्तीसगढ़ में बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों को बहाल कर दिया गया । ये सभी सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर एडजस्ट किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीण बस सेवा योजना शुरू करने का भी फैसला लिया गया था।

Leave Your Comment

Click to reload image