राजनीति

मुंगेली से बड़ी राजनीतिक खबर — बिरनपुर मामले पर कांग्रेस का प्रेस वार्ता

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़ ) ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने बिरनपुर मामले को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित जिला, शहर, ब्लॉक और समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने पत्रकारों से कहा कि सीबीआई की चार्जशीट से स्पष्ट हो गया कि बिरनपुर मामले में भाजपा ने सांप्रदायिक और जातीय कार्ड खेला। चार्जशीट में यह भी उल्लेख है कि घटना शुरू में दो बच्चों के झगड़े से हुई और बाद में दो परिवारों तक फैली, जिसने खूनी रूप ले लिया। जांच में यह भी साफ हुआ कि इस घटना में कोई राजनीतिक षडयंत्र नहीं था, बल्कि यह एक मामूली झगड़ा था।

जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा तत्कालीन कांग्रेस सरकार और पार्टी पर लगाए गए आरोप झूठे थे। भाजपा ने घटना को सांप्रदायिक और जातीय रंग देकर चुनावी लाभ उठाने की साजिश रची। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अरुण साव घटना स्थल पर जाकर भड़काऊ भाषण देकर स्थिति को और भड़का रहे थे।

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने बिरनपुर मामले को एक समाज के खिलाफ भड़काने की कोशिश की और विधानसभा चुनाव में भी इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषणों में इस दुर्भाग्यजनक घटना को धार्मिक और जातीय झगड़े से जोड़कर प्रस्तुत किया।

सीबीआई की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि कांग्रेस सरकार द्वारा की गई कार्यवाही उचित थी और भाजपा द्वारा लगाए गए तुष्टिकरण और मनगढ़ंत आरोप गलत थे। कांग्रेस ने भाजपा से नैतिक जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान उप मुख्यमंत्री अरुण साव को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इस अवसर पर शैलेश पाण्डेय, घनश्याम वर्मा, श्याम जायसवाल, आत्मा सिंह, हेमेन्द्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा, अरविंद वैष्णव, आरीफ खोखर, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, इंद्रजीत कुर्रे, सागर सोलंकी, जलेश यादव, भूपेन्द्र साहू, विष्णु खांडे, असद खोखर, विनय कुमार, तारणी विश्वकर्मा, सतीश यादव, मनहरण, अखिलेश साहू, राजेश सोनी, धीरेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image