जिला

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत दो पालियों में शिविरों का किया गया आयोजन

बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर 
संवाददाता सुरज निर्मलकर 

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन दो पालियों में किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक कृषि पद्धतियों से अवगत कराना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और नवीन तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा।

पूर्वांह में तीन स्थानों पर लगे शिविर
प्रातःकालीन सत्र में जगरन्नाथपुर, बड़सरा और छिन्दिया में शिविर आयोजित किए गए। जगरन्नाथपुर शिविर में जगरन्नाथपुर, दलदली, गणेशपुर, मदननगर, पम्पापुर, धरमपुर, मानपुर, माडीडांड और केरता ग्रामों के कृषक शामिल हुए। बड़सरा शिविर में बड़सरा, बस्कर, करौंदामुडा, तरका, खाड़ापारा ग्रामों के किसान पहुंचे और छिन्दिया शिविर में छिन्दिया, पवनपुर, जगतपुर, मदनपुर, गोकुलपुर, रामेश्वरम ग्रामों के कृषक शामिल हुए।

अपरांह में आयोजित हुए तीन और शिविर
दोपहर के सत्र में कोटेया, केवरा और गणेशपुर में शिविर लगाए गए। कोटेया शिविर में कोटेया, गौरा, पलढ़ा, भरदा, सिंघरा और बगड़ा के किसान उपस्थित रहे। केवरा शिविर में केवरा, दनौली और खुर्द ग्राम शामिल थे। गणेशपुर शिविर में गणेशपुर, पंचवटी, रामतिर्थ, हुनमानगढ़, अर्जुनपुर, परेमश्वरपुर  और बरबपुर ग्रामों के किसान पहुंचे।

इन शिविरों में विभागीय विशेषज्ञों से मिली महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।  कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि वैज्ञानिक, कृषि सखी, कृषक मित्र, पशु सखी तथा प्रगतिशील कृषकों ने किसानों को मार्गदर्शन दिया। किसानों को मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक और जैविक खेती, उन्नत बीज और कृषि यंत्रों का उपयोग, जल संरक्षण, मूल्य संवर्धन, पशुपालन और उद्यानिकी से जुड़ी अत्यंत उपयोगी जानकारी दी गई।

Leave Your Comment

Click to reload image