जिला

सिविल डिफेंस के लिए प्रशिक्षित हुईं महिला कमाण्डो ‌

बालोद । महिला कमाण्डो अपनी सेवा भावी कार्यो के आधार पर जानी पहचानी जाती है। इनके गाँधीवादी तरिके से कार्य करने के ढंग से प्रभावित होकर पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम ने इन कंमाडो की सेवाएं सिविल डिफेंस में लेने हेतु कहा है, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के कुशल मार्गदर्शन में बालोद जिला की नव सौ महिला कमाण्डो का प्रशिक्षण कार्यशाला बैडमिंटन हाल गुण्डरदेही में आयोजित किया गया।  इसमें नागेंद्र सिंग कमांडेंट दूर्ग की टीम द्वारा गैस टंकी में आग लग जाने पर बचाव कैसे करें, घायल व्यक्ति की मदद तत्काल कैसे करें। बाड़ पिड़ित को कैसे बचायेंगे, पानी में अचानक डूबते हुये व्यक्ति की मदद कैसे करेंगे, हार्ट अटैक आने पर सीपीआर कैसे देंगे, दूर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को स्ट्रेचर में कैसे लेटायेंगे आदि विषयों पर विस्तार से प्रेक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया। नागेन्द्र सिंग सेनानी ने कहा जो व्यक्ति खुद की रक्षा करना जानता है वही दूसरों की रक्षा के लिए उपलब्ध रह सकता है। देश को जरूरत है ऐसे प्रशिक्षित नागरिकों की जो महिला कमाण्डो के रूप में यहाँ उपस्थित हैं। पद्म श्री शमशाद बेगम ने कहा यहाँ से कमाण्डो प्राशिक्षित होकर अपने अपने ग्रामों में अन्य लोगों को प्रशिक्षित करेगी। महत्वपूर्ण एवं जीवन उपयोगी व्यवस्था को सुचारू रुप से संचालित करने में प्रशासन की मददगार हो सकती हैं। यह सिर्फ सेवा ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है। सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग देने मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री घनी राम यादव मेजर, राजू महानंद सैनिक, महेश गंधर्व सैनिक, रमेश कुमार सैनिक, दिनेश कुमार सैनिक, शारदा प्रसाद सैनिक, भूपेंद्र सिंग सैनिक उपस्थित होकर विस्तार पूर्वक महिला कमांडो को प्राशिक्षण प्रदान किया।  जिसमें विशेष रूप आग बुझाने की मशीन के प्रकार व चलाने का तरीका शरीर पर चोंट आने पर पट्टी बाँधना, खून बहने से रोकना, भूकंप आने पर कैसे सुरक्षित बाहर आएं, आग कैसे बुझाना, स्ट्रेचर कैसे बानाना आदि सिखाया गया। महिला कमांडो टीम ने बारी बारी से अभ्यास किया ताकि गाँव में जाकर आपदा पिड़ितों को मदद कर सके और हेल्प लाइन नंबर 112 पर फोन कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सके। प्राशिक्षण कार्यशाला  में उपस्थित महिला कंमाडो सरीता कंवर, कौसल्या साहू, भीमेश्वरी शांडिल्य, लता साहू, योगिता साहू, रेवती साहू, लिलेशवरी साहू, सरस्वती साहू सहित सभी कमांडो बहनों ने प्राशिक्षण कार्य शाला को बहुत ही उपयोगी बताया।

Leave Your Comment

Click to reload image