जिला

फाइलेरिया और हाइड्रोसील मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार जिला अस्पताल के कक्ष क्रमांक 06 में दी जा रही परामर्श एवं जांच सुविधा

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत फ़ाइलेरिया बीमारी अंतर्गत हाथीपॉव व हाइड्रोसील के मरीजों का उपचार सुविधा भी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 31 हाथीपाँव रोग के मरीज है जिनको प्रत्येक वर्ष फ़ाइलेरिया रोग प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल में फ़ाइलेरिया क्लिनिक शुरू की गयी है व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी की जाएगी जहाँ पर प्रत्येक सोमवार को मरीजों को उपचार व सलाह का लाभ मिलेगा।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया है कि हाइड्रोसील बीमारी के जिले में 24 मरीज थे जिनकी सूचि विभाग के पास है उनका भी ऑपरेशन जिला अस्पताल में डॉ. रमेश रवि, शल्य विशेषज्ञ द्वारा किया जा रहा है। अभी जिला अस्पताल में 08 मरीजो का ऑपरेशन डॉ. रमेश रवि द्वारा किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया की हाइड्रोसील बीमारी से ग्रसित कई लोग आमतौर पर इस बीमारी को नजरअंदाज कर देते हैं, यह बीमारी पुरुषो में होने वाली एक ऐसी स्थति है जिसमे अंडकोष (स्क्रोटम) में तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे सुजन, दर्द बनी रहती है, जबकि इसका इलाज संभव है यह रोग मुख्यतः फाइलेरिया संक्रमण के कारण होता है, जो क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है।

अधिकांश मामलो में हाइड्रोसील का ऑपरेशन ही एकमात्र स्थाई समाधान है, सही समय पर इलाज नहीं होने पर यह समस्या गंभीर रूप से बढ़ सकती है। डॉ. सिंह ने कहा ऑपरेशन एक सरल प्रक्रिया है जिसमे ऑपरेशन पूर्व मरीज के कुछ जांच किये जाते है, ऑपरेशन बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने बताया बीच में जिला अस्पताल में शल्य विशेषज्ञ नहीं होने के कारण परेशानी हुई थी अब डॉ. रमेश रवि जिला अस्पताल में उपलब्ध है व कक्ष क्र 06 में ओपीडी में सेवा देते हैं।
डॉ. सिह ने कहा कि विभाग ने हाइड्रोसील रोग से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने निर्देश दिए गए है इस हेतु जिला स्तर पर फाइलेरिया एक्शन प्लान भी बनाया गया है। सभी विकास खंडों को हाइड्रोसील मरीजों के ऑपरेशन का बैकलॉग माह जून तक पूरी तरह समाप्त करने निर्देश दिए गए है।

Leave Your Comment

Click to reload image