जिला

आदिवासी कांग्रेस कमेटी का सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विस्तार, 7 ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति, सरिया की कमान राजकुमार सिदार को..

सारंगढ़-बिलाईगढ़//

जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के सात संगठनात्मक क्षेत्रों में अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की गई है।

इन ब्लॉकों में हुई नियुक्ति

जारी सूची के अनुसार सारंगढ़ शहर में विजय सिदार, सारंगढ़ ग्रामीण में दिलेश्वर सिदार, बरमकेला में बाबूलाल सिदार, उल्लेखर कोसीर में रवि सिदार, बिलाईगढ़ में किशोर कुमार सिंह, सरसीवा में विजय सिदार और सरिया में राजकुमार सिदार को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नवनियुक्त अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे और कांग्रेस की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।

सरिया ब्लॉक की जिम्मेदारी राजकुमार सिदार को

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया ब्लॉक में बुदबुदा निवासी राजकुमार सिदार को आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद अब सरिया क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर होगी। जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी के अनुसार यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image