जिला

वीर बलिदानी गुरु बालक दास जयंती एवं शोभायात्रा मुंगेली में भटगांव पंथी पार्टी की धूम जगह जगह हुई सराहना

इमरान खोखर बिहान ब्यूरो चीफ 

आज दिनांक 04/09/2026 को वीर बलिदानी गुरु बालक दास जयंती एवं शोभायात्रा सतनामी समाज मुंगेली एवं छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के तत्वाधान में बड़े धूम धाम से मनाया गया सतनाम भवन में सतनामी समाज के द्वारा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जय स्तंभ में पूजन अर्चन करने के पश्चात ताशा डी जे  अखड़ा दल एवं लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ के साथ शोभायात्रा का प्रारंभ विशाल सतनामी समाज द्वारा  किया गया

गुरु घासीदास चौक मुंगेली में भटगांव पंथी पार्टी की पंथी नृत्य देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए सभी भटगांव पंथी पार्टी की पंथी की सराहना करते रहे मुंगेली के सभी चौक में पिरामिड एवं बहुत ही आकर्षक पंथी नृत्य किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री पुन्नू लाल मोहले जी विधायक मुंगेली ने भी भटगांव पंथी नृत्य देखा और बहुत सराहना किया जगह जगह  पंडाल में शोभायात्रा में शामिल सतनामी समाज के संतों को पीने की पानी एवं फल की व्यवस्था किया गया बहुत ही शांतिप्रिय एवं अनुशासन के साथ सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए विशाल शोभायात्रा को सफल बनाया गया

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री पुन्नू लाल मोहले जी विधायक मुंगेली अध्यक्षता विकास खांडेकर प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ संजीत बनर्जी अक्षय लहरे  लक्ष्मी कांत जड़ेजा कमल जांगड़े जितराय खांडेकर फूल सिंह महिलागे जीतराय खांडेकर मोहित बंजारे नील घृतलहरे मेघनाथ कोसरिया राजा कोसले एडवोकेट राम प्रसाद डिंडौरे राजकांता  समस्त जनप्रतिनिधि मीडिया प्रभारी एवं भटगांव पंथी पार्टी के लक्ष्मी कांत जड़ेजा समस्त पंथी कलाकार उपस्थित रहे एवं वीर बलिदानी गुरु बालक दास जयंती एवं शोभायात्रा कार्यक्रम को सफल बनाया

Leave Your Comment

Click to reload image