जिला

पितरों की स्मृति में सेवा का संकल्प : 350 बच्चों को वितरित की गई पाठ्य सामग्री स्व. दाऊ प्रसाद उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ग्राम चरौदा में ‘पितृ प्रसादम’ का आयोजन

चंद्रकांन्त साहू(धरसींवा) | निकटवर्ती ग्राम चरौदा में सोमवार को सेवा, संस्कार और श्रद्धा का भावपूर्ण संगम देखने को मिला। सेवा सुगंधम सामाजिक जनकल्याण समिति के संस्थापक श्री टिकेंद्र उपाध्याय द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय दाऊ प्रसाद उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘पितृ प्रसादम’ वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के लगभग 350 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया तथा सभी बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया। शैक्षणिक संसाधन पाकर बच्चों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : टिकेंद्र उपाध्याय

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री टिकेंद्र उपाध्याय ने कहा कि,
“हम जीवन में जो भी उपलब्धियां प्राप्त करते हैं, वह हमारे पितरों के आशीर्वाद एवं उनके द्वारा दिए गए संस्कारों का ही परिणाम है। पूर्वजों की स्मृति में सेवा एवं दान-पुण्य करना हमारी सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी है।”
सेवा सुगंधम समिति एवं उपाध्याय परिवार द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए ग्राम की चारों आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बैठने हेतु टाट-पट्टी (मैटिंग) प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा स्वच्छता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे गुरुजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मियों को शाल एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती संगीता मनमोहन ध्रुव, उपसरपंच सनत साहू, ग्रामसभा अध्यक्ष अय्यूब खान, प्रधान पाठक हिरेश्वर वर्मा, शिव मंदिर अध्यक्ष हिरेश साहू, अनवर खान, लेखराम साहू, राशिदा बानो, जे.पी. ध्रुव, वर्षा शर्मा, रंजीता वर्मा, जानकी टंडन सहित सेवा सुगंधम सामाजिक जनकल्याण समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image