जिला

विधायक चातुरी नंद के प्रयासों से मिली किसड़ी से देवलभांठा एवं तिलाईदादर से दलदली मार्ग हेतु कुल 7.41 करोड़ की मिली स्वीकृति

 ग्रामीणों को खस्ताहाल सड़कों से मिली मुक्ति
 लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग हुई पूरी

सरायपाली 19 दिसंबर 2025: सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित और ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग की जा रही सड़कों के निर्माण को आखिरकार गति मिल गई है। छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा महासमुंद जिले में महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु करोड़ों रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृतियां क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद की निरंतर सक्रियता, सतत पत्राचार एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से शासन के समक्ष रखने का प्रतिफल हैं।

लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार किसड़ी से देवलभांठा सड़क कुल लंबाई 4.20 किमी लागत राशि 4.33 करोड़ एवं तिलाईदादर से दलदली मार्ग 1.90 किमी हेतु 3.08 करोड़ रूपये की प्रशासकीय दी गई है।


विदित हो कि दोनों सड़कें लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में था। वर्षा ऋतु में कीचड़, गड्ढों और आवागमन में कठिनाई के कारण ग्रामीणों, किसानों एवं स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस सड़क के निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। विधायक चातुरी नंद द्वारा इस विषय को लगातार शासन स्तर पर उठाए जाने के बाद अब इस महत्वपूर्ण मार्ग को स्वीकृति मिली है।

विधायक चातुरी नंद द्वारा मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सड़क, पुल और पुलिया केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की बुनियाद हैं। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में हर गांव को सुरक्षित और सुगम सड़क सुविधा से जोड़ना मेरी प्रतिबद्धता है। जनता की मांगों को शासन तक पहुंचाना और उन्हें धरातल पर उतारना मेरी प्राथमिकता रही है।”


विधायक चातुरी नंद ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और मजबूती से कार्य करती रहेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सभी कार्य पारदर्शी निविदा प्रक्रिया, गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएंगे।


विधायक चातुरी नंद के कार्यकाल में अब तक लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। इन कार्यों से सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क सुदृढ़ हुआ है, किसानों को बाजार तक बेहतर पहुंच मिली है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं में सुविधा बढ़ी है। क्षेत्र के समग्र सामाजिक–आर्थिक विकास को गति मिली है।

इन दोनों सड़कों का निर्माण स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। विधायक चातुरी नंद ने जनसुनवाई, दौरा कार्यक्रमों और विधानसभा के माध्यम से इन समस्याओं को बार-बार उठाया। परिणामस्वरूप शासन ने इन महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण को प्राथमिकता दी। 

इन सड़कों की स्वीकृति के लिए देवलभांठा के सरपंच त्रिपुरा बीसी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चित्रसेन बीसी, अश्वनी प्रधान, रंगमटिया के पूर्व सरपंच कन्हैया चौधरी, महेंद्र पटेल, पद्मलोचन पटेल, विधायक प्रतिनिधि रमेश पटेल, पंकज पटेल, जयंत यादव, करन पटेल सहित क्षेत्रवासियों के विधायक चातुरी नंद के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image