मंत्री रामविचार नेताम के क्षेत्र में 50 से 60 पहाड़ी कोरवा परिवार मूलभूत सुविधा से वंचित
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर
- बलरामपुर जिले के बलरामपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सीतारामपुर के पहाड़ी कोरवा परिवार के लोग मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित हैं, बलरामपुर जिला मुख्यालय से महज 35 किलोमीटर दूर सुदूर वनांचल गांव सीतारामपुर के ऊपरकण्डा एवं कण्डादामर बस्ती मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।
बलरामपुर जिले का गठन 2012-13 में हुआ था, उस दौरान भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, उसके बाद कांग्रेस से भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रहे, और वर्तमान में भाजपा के विष्णु देव साय मुख्यमंत्री हैं, रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ के कदावर आदिवासी नेता हैं, और उनके विधानसभा क्षेत्र में आजादी के 7 दशक बाद भी यहां के ग्रामीण मूलभूत सेवाओं से वंचित हैं।
मूलभूत सुविधाओं का अभाव
- ऊपरकण्डा एवं कण्डादामर बस्ती में शुद्ध पेयजल का अभाव है।
- बिजली का भी अभाव है, सोलर प्लेट तो वितरित किए गए हैं, लेकिन बरसात के दिनों में पर्याप्त धूप नहीं मिलने से अंधेरे में ही रातें गुजारनी पड़ती हैं।
- प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी तक रास्ता खराब है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है।
- ग्रामीण ढोढ़ी व नाले का पानी पीने को मजबूर हैं।
- झेलँगी और खाट से बीमार व्यक्ति को मेन रोड तक ले जाना पड़ता है।
- संजीवनी एक्सप्रेस 108 वाहन और महतारी एक्सप्रेस 102 वाहन कभी नहीं पहुंची हैं।
राशन लाने में भी परेशानी
ग्रामीणों को राशन लाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कब तक होगा, यह देखना होगा।