मेरा रेशम मेरा अभिमान के तहत कृषकों को कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा जागरूक
यूपी में छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिक सीखा रहे गुर
जांजगीर चांपा/ केंद्रीय रेशम बोर्ड बीटीएसएसओ बिलासपुर द्वारा एमआरएमए के तत्वाधान में राजकीय रेशम फार्म रतनापुर, सीतापुर में 03 सितंबर को मेरा रेशम मेरा अभिमान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रेशम कृषकों सहित कुल 55 लोगों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सीएसबी बीटीएसएसओ बिलासपुर के वैज्ञानिक डॉ जयप्रकाश पाण्डेय, सहायक निदेशक अमित रघुवंशी, रेशम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, सतीश कुमार, एएसडीओ राज्य रेशम विभाग उत्तर प्रदेश व वीरेंद्र कुमार रेशम सहायक ने कृषकों की जागरूकता हेतु व्याख्यान दिया। साथ ही टीम द्वारा कृषकों को रेशम तकनीकी हेतु राजकीय रेशम फार्म रतनापुर एवं आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया, रेशम कृषकों से चर्चा किया एवं उससे जुड़े लोगों से जानकारी एकत्र किया एवं रेशम कीटपालन के विषयों पर चर्चा किया। इसके साथ ही राज्य रेशम विभाग के अधिकारियों से "मेरा रेशम मेरा अभिमान" के तहत सीतापुर जनपद में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया। रेशम कृषकों सहित कुल 43 लोगों ने सहभागिता किया। इस अवसर पर सीएसबी बीटीएसएसओ बिलासपुर के वैज्ञानिक डॉ जयप्रकाश पाण्डेय सतीश कुमार, एएसडीओ राज्य रेशम विभाग उत्तर प्रदेश, प्रमोद कुमार रेशम विकास अधिकारी व विरेन्द्र कुमार रेशम सहायक ने कृषकों की पौधों का देख-रेख एवं बीमारियों का नियंत्रण प्रशिक्षण दिया एवं विभिन्न जनकारिया प्रदान किया। अधिकारियों ने रेशम फार्म एवं आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया, रेशम कृषकों से चर्चा किया एवं रेशम से जुड़े लोगों से जानकारी एकत्र किया एवं रेशम कीटपालन के विषयों पर चर्चा किया। इसके साथ ही राज्य रेशम विभाग के अधिकारियों से "मेरा रेशम मेरा अभिमान" के तहत सीतापुर जनपद में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया।