जिला

आश्रम में रह रहे बालकों को गन्दगी में रहने को किया जा रहा मजबूर,आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग की अनदेखी का मासूम हो रहे शिकार l

जिला एमसीबी/ 

जिला एमसीबी अंर्तगत नगर पंचायत खोंगपानी के बालक आश्रम में इन दिनों जगह जगह गन्दगी इस कदर फैली हुई नज़र आती है,आश्रम नही मानो तबेला हो और जगह जगह गन्दगी के साथ साथ वातावरण मे भयंकर बदबू के बीच में बच्चे रहने को मजबूर हैं l ना तो ठीक तरह से आश्रम की साफ सफाई होती है और ना ही समय समय पर बच्चों के बिस्तर के चादरों की ही  धुलाई की जाती है l ऐसे में बच्चों को इस भयंकर गर्मी में होने वाले संक्रामक रोगों के साथ साथ  मलेरिया, टाइफाइड,और पीलिया जैसी खतरनाक बिमारी होने का खतरा भी बनी रहती है l आश्रम की दीवारों की लीपाई, पुताई लगता है कि वर्षों से नही कराई गई है l जगह जगह में भवन भी जर्जर स्थिति में है l जिससे दुघर्टना की स्थिति कभी भी निर्मित हो सकती है l जब इस संबंध में सहायक आयुक्त अंकिता मरकाम ,जो आदिवासी विभाग की सबसे बड़ी अधिकारी भी हैं l जब इनसे बात चीत की गई तब उन्होंने यह कह कर टाल दिया की हमारे अधिकारी बराबर जांच में जाते रहते हैं l जब बिहान छत्तीसगढ़ के संवाद दाता ने इस विषय में उनसे लगभाग दो महीने पहले भी पूछना चाहा था तब भी उन्होंने कुछ भी बतलाने से साफ साफ इंकार कर दिया था l और अभी भी कुछ कहने से बचना चाहती हैं l

Leave Your Comment

Click to reload image