क्राइम

रायपुर में 10वीं की छात्रा का चाकू-पत्थर से मर्डर:

तिल्दा, रायपुर

रायपुर में एक हत्यारे ने 10 की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। चाकू और पत्थर से मारा है। नाबालिग के शरीर पर चाकू से गोदने और पत्थर से कुचलने के निशान हैं। मर्डर के वक्त खेत में घसीटने के भी निशान मिले हैं। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के बेल्दार सिवनी गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम मुस्कान धीवर (16) है, जो बेल्दार सिवनी के महामाया चौक की रहने वाली थी। वह 26 जून को दोपहर एक बजे से घर से लापता थी। 27 जून को सुबह 11 बजे गांव के पास खेत में लाश पड़ी हुई मिली है।

दरअसल, वारदात 26 जून की है। गुरुवार दोपहर हल्की बारिश हो रही थी, तभी नाबालिग अपने दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर के साथ निकली थी। साहिल सुहेला के सकलोर का रहने वाला है। 26 जून को नाबालिग देर रात तक घर नहीं पहुंची। घरवाले लड़की को खोजते रहे नहीं मिली।

इसी बीच 27 जून को लगभग दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के खेत में एक लड़की मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतिका की पहचान मुस्कान धीवर पिता ओझा राम धीवर के रूप में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग के चेहरे पर चोंट के निशान हैं। घटना स्थल पर मुड़ी अवस्था में एक चाकू भी पड़ा हुआ मिला है। पुलिस के साथ FSL की टीम भी मौके पर थी। घटना स्थल पर संघर्ष के निशान हैं। नाबालिग और संदेही साहिल धीवर के चप्पल अस्त व्यस्त हैं।

इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर साहिल धीवर का गमछा रखा हुआ है। चप्पल और गमछे की पहचान साहिल धीवर के पिता ने की है। साहिल धीवर का पता करने पर वह अपनी बाइक को भाटापारा रेलवे स्टेशन में खड़ी किया है। साथ ही मोबाइल बंद कर गायब हो गया है।

पुलिस को शक है कि संदेही साहिल धीवर नाबालिग को मारकर भाग गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ पुलिस मर्डर की वजह को लेकर भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपी ने नाबालिग को क्यों मारा है।

Leave Your Comment

Click to reload image