रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड....... प्रत्यक्षदर्शी बोला-मेरे सामने घसीटकर ले गए
रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड में CCTV वीडियो मिला है। जिसमें आरोपी लाश को बिल्डिंग से उतारकर बाहर ले जाते दिख रहे हैं। बिल्डिंग के एक युवक ने यह दृश्य अपने आंखों से देखा है।
युवक ने बताया कि, मेरे सामने ही हत्यारों ने पेटी को लिफ्ट से उतारकर घसीटा, फिर कार में रखा। जब लिफ्ट में बदबू भर गया तो उसे शक भी हुआ। फिर उसने गार्ड को सूचना दी। लाश ले जा रहे लोग मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे। ऐश्वर्य कसार ने बताया कि,
सुबह साढ़े 9 बजे के करीब लाइब्रेरी जा रहा था। पावर बैंक घर में भूल गया तो वापस लौटा।
इस दौरान लिफ्ट के पास से मुंह में कपड़ा बांधे हुए दो युवक बाहर निकले। वो भारी भरकम पेटी को घसीटकर बाहर निकाल रहे थे। उनके निकलने के बाद लिफ्ट में चढ़कर वो वापस ऊपर गया। तो लिफ्ट के अंदर सड़ते की तेज बदबू आ रही थी। इसलिए उसे शक हुआ। उसने ऊपर की मंजिल से नीचे झांककर देखा तो तीन युवक और एक युवती पेटी को कार में चढ़ा रहे थे। कुछ देर में मशक्कत करने के बाद पेटी को डिक्की में डाला। फिर वहां से निकल गए। कुछ घंटे बाद जब मर्डर की बात पता चली तो ऐश्वर्य ने फौरन गार्ड को इसकी सूचना दी।
आरोपी ने प्लानिंग के तहत लाश को कार से लेकर गए। कार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से सुबह 9.50 बजे निकली। इसमें दो लोग सवार दिख रहे हैं। इसके अलावा 2 ईवी सवार भी संदिग्ध है। जिस अल्टो कार में लाश ले जाई गई, वह सेंट्रो का नंबर है।
यह नंबर विजय भूषण के नाम पर दर्ज है। रजिस्ट्रेशन 20 साल पुराना है। झाड़ियों में जहां लाश भरी पेटी फेंकी गई है, वहां से करीब 100 मीटर दूर बस्ती है।
इस मामले में रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि, मृतक युवक की पहचान हांडी पारा निवासी किशोर पैंकरा के रूप में हुई है। मामले में दो आरोपी पति-पत्नी अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। अंकित पेशे से वकील है। लाश फेंकने ले जाते वक्त पति और पत्नी CCTV कैमरे में कैद हुए थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे। जहां पर दिल्ली क्राइम ब्रांच और सीआईएसएफ की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन्हें रायपुर लाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे का खुलासा करेगी।