क्राइम

ग्राम धाराशिव में मामुली बातो को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

जांजगीर चांपा/

ग्राम पंचायत धाराशिव मे किसी विवाद को लेकर दो पक्षो मे जमकर मारपीट हुई है, मामले मे पुलिस ने बलवा के साथ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून की शाम करीब 7:30 बजे अभिषेक गोस्वामी एवं जितेश राठौर उर्फ राजा दोनो के बीच में आपस में किसी रंजिश को लेकर बातचीत गाली गलौच हुआ था। आहत् अभिषेक गोस्वामी को जितेश राठौर उर्फ राजा द्वारा फोन से गाली गलौच किया गया था। जिसको उसने अपने दोस्तो को बताया, जितेश राठौर को समझाने के लिए रात्रि करीबन 08.30 बजे उसके ससुराल वाले घर गये, वहां भी जितेश राठौर एवं अभिषेक आपस में झगड़ा होने लगें, लोगो के द्वारा बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ और अपने-अपने घर चले गयें। एक पक्ष के रिपोर्ट के आधार पर अभिषेक और जितेश के बीच झगड़ा लड़ाई वाद विवाद हुआ था, जिसको लेकर अभिषेक के पक्ष के लोग आपस में एक दुसरे से बातचीत कर रहे थे, उसी समय जितेश का बड़ा भाई दिलीप राठौर और उसका पिता राधेश्याम राठौर मोटर सायकल से जितेश के ससुराल घर जा रहे थे, तब अभिषेक के पक्ष के द्वारा राधेश्याम को मामला सुलझाने के लिए जितेश को बुलाने कहा गया। कुछ देर बाद राधेश्याम अकेले मोटर सायकल से आ रहा था तब वापस उसे अपने तीनो लड़को को बातचीत करने के लिए बुलाने को कहा गया,

उनके नही आने पर रात्रि करीबन 10.00 बजे अभिषेक अपने साथियों घर जाने की बात कह कर चला गया, इस दौरान वह राधेश्याम के घर के सामने से पैदल जा रहा था। कुछ समय बाद जोर से चिल्लाने की आवाज आई तो उसके दोस्त वहां पहुचे। उन्होंने देखा कि दिनेश अपने हाथ में तलवार रखा था और पास में अमन और उसके दादा राधेश्याम अपने घर के सामने खड़े थे, अभिषेक केे गर्दन में चोट लगा था जिसको उसके साथियों द्वारा तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर लेजाया गया, जहां डाक्टर द्वारा चोट की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया गया। दुसरे पक्ष ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि दिग्विजय ने राधेश्याम को रोककर उसके तीनों लड़को को बुलाने कहा। राधेश्याम राठौर अपने लड़के को जितेश के ससुराल में छोड़कर अकेले मोटर सायकल से घर आ रहा था, तभी दिग्विजय सिंह के घर के पास अभिषेक साथियों के साथ खड़ा था। सब एक राय होकर राधेश्याम एवं उसके लड़के को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, कुछ देर बाद चन्द्रशेखर अपने हाथ में तलवार लेकर साथियों के साथ आया और जितेश उर्फ राजा भाई दिनेश दिलीप को जान सहित मारने की बात कहकर चन्द्र शेखर ने दिनेश के सिर पर हमला कर दिया जबकि उसके अन्य साथियों ने क्रिकेट बेट, स्टम्प से हमला कर दिया। दोनो पक्षों में हुवे मारपीट से अभिषेक के गर्दन के पास चोट लग गई, सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल रात्रि में ही घटना की जायजा लेने पहुची। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पामगढ़ थाना प्रभारी को आरोपियों के विरूद्व उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। दोनो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में बलवा, हत्या का प्रयास का मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा एक पक्ष के आरोपी दिग्विजय सिह राठौर, चन्द्रषेखर, सूरज यादव, देवेन्द्र राठौर एवं दुसरे पक्ष के आरोपी राधेश्याम राठौर, अमन राठौर को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे मामले की विवेचना जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image