क्राइम

महिला प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान

धमतरी 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने खुदकुशी कर ली। महिला प्रोफेसर का शव उनके किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा - "मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं।"

फिलहाल महिला प्रोफेसर के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना रुद्री थाना क्षेत्र के कैलाशपति नगर की है। 31 वर्षीय महिला प्रोफेसर सुषमा साहू प्रॉपर रायपुर की रहने वाली थी। पिछले कुछ सालों से धमतरी के कैलाशपति नगर में किराए के मकान में रह रही थी। वे नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय में केमिस्ट्री की अतिथि प्रोफेसर थी।

गर्मी की छुट्टियों के दौरान वो रायपुर चली गई थी। 13 जून को वे अचानक वापस धमतरी लौटी। शाम तक जब उनके घर से कोई आवाज़ नहीं आई, तो आस-पड़ोस के लोगों सुषमा के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। केवल कूलर की आवाज सुनाई दे रही थी। लंबे समय तक जब कोई एक्टिविटी नहीं मिली तो आसपास के लोगों ने सुषमा के पिता नारायण लाल साहू को फोन कर उन्हें इस बारे में बताया। उन्होंने एक पहचान वाले को वहां भेजा। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो सुषमा का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद फौरन रुद्री थाने की पुलिस को सूचना दी गई।

14 जून को शव को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image