मेघालय DGP बोलीं- सोनम ने पति राजा की हत्या कराई:पोस्टमार्टम रिपोर्ट
इंदौर
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या के आरोप में उनकी पत्नी सोनम और 4 संदिग्धों को पकड़ा गया है। सोनम रविवार देर रात 3 बजे यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पहुंची थी। ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी।
बाकी 4 आरोपियों को मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के साथ अलग-अलग जगह रात भर डाली गईं रेड में पकड़ा गया। एमपी के बीना से आनंद को, इंदौर से राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और उत्तरप्रदेश के ललितपुर से आकाश लोधी को हिरासत में लिया गया।
मेघालय एसआईटी के चीफ हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजा पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके सिर पर दो चोटें आई थी।
इस बीच शाम को मेघालय के शिलॉन्ग से दो लेडीज पुलिस अफसर गाजीपुर पहुंचीं हैं। सखी वन-स्टॉप सेंटर में सोनम रघुवंशी से पुलिस अफसरों की मुलाकात हुई। इसके बाद साेनम को अपनी कस्टडी में ले लिया।उसे शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है।
सोनम के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी बेगुनाह है। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र से लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि उनकी पत्नी सोनम की तलाश जारी थी।
गाजीपुर के नंदगंज में काशी ढाबे के मालिक साहिल यादव ने बताया, 'सोनम बदहवास हालात में मेरे पास आई। वह रो रही थी। उसने मुझसे मोबाइल मांगा और कहा मुझे अपनी फैमिली से बात करनी है। फोन पर वह रोने लगी। इसके बाद सोनम के भाई का मेरे मोबाइल पर कॉल आया। उन्होंने मुझे पुलिस को फोन करने के लिए कहा।
सोनम को गाजीपुर में वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। सोनम का परिवार इंदौर से गाजीपुर पहुंच गया है।
मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने बताया, ' SIT की जांच में सामने आया है कि सोनम रघुवंशी ने तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के साथ वारदात को अंजाम दिया था।'
पुलिस का दावा है कि मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसमें सोनम मोबाइल पर बात करती नजर आ रही है। इसमें सोनम लगातार राज को लोकेशन भेज रही
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा- इंदौर के राजा रघुवंशी पर दो बार धारदार हथियार से हमला किया गया था यह हथियार पुलिस ने 3 जून को जब्त कर लिया था। मेघालय पुलिस ने कहा था कि यह पेड़ काटने का हथियार है और बिल्कुल नया है। इसे देखकर लग रहा है कि यह हत्या करने के लिए ही खरीदा गया था।