क्राइम

मृत बैल का मांस काटने के आरोप में दो गिरफ्तार – शंकरगढ़ पुलिस की कार्रवाई

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - शंकरगढ़ थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ मृत बैल का मांस काटने और बाँटने की कोशिश करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, यह घटना इंसानियत और परंपरा दोनों के लिए झकझोर देने वाली बताई जा रही है |

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम आमगांव निवासी आशीष कुमार गुप्ता ने 09 अक्टूबर 2025 को पुलिस को सूचना दी थी कि ग्राम खरकोना के रुकवा पहाड़ी कोरवा और ग्राम टिकनी के कैलाश दिवाकर, कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर ग्राम जमाडी के एक मृत बैल को आमगांव नहर के पास ले गए थे, बताया जा रहा है कि वहाँ बैल को दफनाने की बजाय उसका मांस काटकर घर ले जाने की कोशिश की जा रही थी,
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए, बाद में जांच के दौरान घटना की पुष्टि होने पर थाना शंकरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

गिरफ्तार आरोपी हैं:-
रुकवा पिता स्व. थुरवा, जाति पहाड़ी कोरवा, निवासी खरकोना,
 कैलाश दिवाकर पिता स्व. पदुवा, निवासी टिकनी
दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है, पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा है,
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, ग्रामीणों का कहना है कि “जानवर चाहे जिंदा हो या मृत, उससे इस तरह का अमानवीय व्यवहार दुखद और अस्वीकार्य है।

Leave Your Comment

Click to reload image