क्राइम

रायपुर के 3 दोस्तों का धमतरी में मर्डर.

धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर के 3 दोस्तों का मर्डर हुआ है। ढाबे के बाहर हुए विवाद में 3 दोस्तों को 8 बदमाशों ने धारदार हथियार से मार डाला। 2 युवकों ने भागकर जान बचाई।

रायपुर में युवकों की लाश जैसे ही घर पहुंची, मां और बहन बेहोश होकर गिर पड़ी। बहन ने कहा कि एक बेगुनाह को मार दिया गया और पुलिस सोती रही। वारदात में 30 से ज्यादा लोग शामिल थे। वहीं इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं, जंगल राज चल रहा है।

कार सवार 5 युवक सोमवार (11 अगस्त) की रात धमतरी घूमने निकले थे। तभी ग्राम भोयना के पास स्थित अन्नपूर्णा ढाबे में कुछ पूछने के लिए रुके। इस दौरान ढाबे में पहले से 8 लोग बिल पेमेंट को लेकर विवाद कर रहे थे।

नशे में धुत बदमाशों ने युवकों से गाली-गलौज की। इसी बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, पहले बहस हुई फिर बात मारपीट तक आ गई। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 3 नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों का सिर मुंडवाकर जुलूस भी निकाला है।

हमलावर पहले एक दोस्त को 100 मीटर तक दौड़ाते हुए ले गए और उसके सीने पर धारदार हथियार से वार किया। सभी बदमाश नशे में थे और ढाबे में गाली-गलौज कर रहे थे। जो भी आता उसे मार रहे थे। वारदात के बाद 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इनमें 3 नाबालिग शामिल है। मारे गए युवक रायपुर के संतोषी नगर और सेजबहार क्षेत्र के रहने वाले थे।

मृतक सूरज तांडी और नितिन तांडी मौसेरे भाई थे। वहीं आलोक ठाकुर अपने घर का इकलौता बेटा था। 2015-16 में पिता का एक्सीडेंट में पैर कट गया, उन्होंने सदमे में सुसाइड कर लिया था।

इसके बाद से आलोक ही घर संभाल रहा था। परिवार वालों का आरोप है कि वारदात में 30 लोग शामिल थे। जो पकड़े गए हैं, वो मुख्य आरोपी नहीं है। 1 किलोमीटर दौड़ाकर मारे हैं। दोपहर में तीनों दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image