देश दुनिया

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सरकार बोली-जल्दबाजी में नतीजे न निकालें:

अहमदाबाद 

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया प्लेन हादसे में पायलट की गलती की खबरों को सिविल एविएशन मिनिस्टर राममोहन नायडू ने गलत बताया है। नायडू ने विदेशी मीडिया से भी संयम बरतने की अपील की है। साथ ही जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा- AAIB की जांच जारी है। फाइनल जांच रिपोर्ट जारी होने तक कोई कमेंट न करें। अहमदाबाद प्लेन हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी।

नायडू बोले- "मुझे AAIB और उसके काम पर भरोसा है। पूरे ब्लैक बॉक्स को डिकोड करने और भारत में ही डेटा रिकवर करना एक बड़ी सफलता थी क्योंकि पिछली घटनाओं में, जब भी ब्लैक बॉक्स मिलता था, तो डेटा रिकवर करने के लिए हमेशा विदेश भेजा जाता था।"

प्लेन के पिछले हिस्से में इलेक्ट्रिक सप्लाई की खराबी की खबरों के बारे में पूछे जाने पर नायडू ने धीरज रखने कहा।

नायडू बोले- "जो कहा जा रहा है, हम उसके आधार पर आगे नहीं बढ़ सकते। हमें रिपोर्ट पर अड़े रहना होगा। रिपोर्ट जो भी कहेगी, वही फाइनल होगा। इसलिए, हमें AAIB को वह दायरा, समय और विश्वास देना होगा। इसकी बहुत जरूरत है।" अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में एएआईबी ने एयर इंडिया के पूर्व ऑपरेशनल डॉयरेक्टर और अनुभवी पायलट आरएस संधू को एक्सपर्ट नियुक्त किया है। संधू ने बोइंग 787-8 विमान को 2013 में अमेरिका से लाया था। जांच टीम में पायलट, इंजीनियर और अन्य एक्सपर्ट भी शामिल हैं।

जांच से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि विमान के एम्पेनेज या टेल असेंबली के मलबे से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हादसे के दौरान प्लेन का पिछला हिस्सा अलग हो गया और भीषण आग से बच गया, लेकिन शुरुआती जांच में बिजली की आग के संकेत मिले, जो कुछ खास पिछले हिस्सों तक ही सीमित थी।

हादसे पर AAIB ने प्राइमरी रिपोर्ट तैयार की है। इसके जरिए हमने हादसे की टाइमलाइन को समझा। इससे पता चला कि विमान के टेकऑफ के बाद 9 सेकेंड तक सब ठीक था। विमान के इंजन अधिकतम 180 नॉट्स तक स्पीड ले चुके थे। इसके बाद दिक्कत शुरू हुई।

Leave Your Comment

Click to reload image